प्रदेश में फिर से बदल सकता है मौसम का मिजाज, 4-5 फरवरी को….पढ़िए पूरी खबर, जानिए 3 दिनों के मौसम का पूरा हाल
BY Jiwrakhan lal Ushare cggrameen news
रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम के करवट लेने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के द्वारा जो जानकारी साझा की जा रही है, उस अनुसार 5 और 6 फरवरी को बारिश के साथ कहीं कहीं ओले भी पड़ने की आशंका जताई गई है। वहीं मौसम विभाग यह भी बता रहा है कि बादलों के साथ तेज गर्जना और साथ ही गाज का गिरने की संभावना भी है।
मौसम विभाग के अनुसार 4 से 5 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढोत्तरी हो सकती है, इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की बढोत्तरी देखने को मिल सकता है।by TaboolaSponsored LinksYou May Likeआपके जोड़ोंका दर्द गायब हो जाएगा RS.2200 में।ayucare enterprise

कई जगहों पर तापमान 3 डिग्री से कम
हम आपको यह भी बता दें कि जशपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री पर आ गया है। पिछले तीन दिनों में उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में शीतलहर चल रही है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे है।
बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं दुर्ग जैसे मैदानी इलाके में भी कड़ाके की ठंड रही और वहां तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज की गई है।

