Uncategorized

कांकेर से पैदल बिहार अपने घर जाने निकले दो सगे भाइयों को रायपुर ज़िला प्रशासन ने लाभांडी आश्रय परिसर में ठहराया,

Spread the love

कांकेर से पैदल बिहार अपने घर जाने निकले दो सगे भाइयों को रायपुर ज़िला प्रशासन ने लाभांडी आश्रय परिसर में ठहराया, एक हफ़्ते से भटकते रायपुर हिम्मत टूटी तो एन जी ओ से माँगी मदद
रायपुर।25 मार्च से पैदल और दीगर साधनो से किसी तरह कांकेर में काम करने वाले दो सगे भाई अपने घर बिहार के अरडिया जाने निकले और रायपुर में जब हिम्मत हार गए तो रायपुर में सहारे की तलाश में भटकते समाजसेवी डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी के सम्पर्क में आए और उन्होंने रायपुर ज़िला प्रशासन को इसकी जानकारी दी।सूचना पर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन और ज़िलापंचायत सीईओ डॉ गौरव कुमार सिंह ने रैपिड रेस्पॉन्स टीम और गोलबाज़ार पेट्रोलिंग टीम को भेजकर उनके भोजन की तत्काल व्यवस्था करा कर उन्हें लभांडी में बनाए सुविधायुक्त आवासीय परिसर में देर रात रुकने की व्यवस्था करायी है। कोरोना लॉकडाउन तक अब आराम से ये यही रुकेंगे फिर अपने घर बिहार रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *