छत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

पाली में अनुविभाग कार्यालय से आमजनों को मिलेगी सुविधा- राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

Spread the love

jiwrakhan Lal ushare cggrameen nëws

कोरबा जिले का चैथा अनुविभागीय कार्यालय पाली में आज से संचालित।

पाली क्षेत्र के लोगों के प्रशासनिक कार्यों के लिए अब हो जाएगी बड़ी सुविधा।

राजस्व विभाग का प्रयास है कि किसानों और आम नागरिकों को मिले अधिक सुविधा।

कोरबा 15 फरवरी। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों तक प्रदेश सरकार की लोक हितकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और राजस्व संबंधी कार्योें के लिए शासन प्रशासन तक अमजनों की पहुँच सुगम बनाने की दिशा में आज से पाली में आरंभ हो रहे अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि अपनी जमीन संबंधी समस्याओं के लिए अब पाली क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को जिला मुख्यालय कोरबा तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उनकी समस्याओं का समाधान एस.डी.एम. मुख्यालय पाली से ही संभव हो जाएगा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने पाली क्षेत्र के आम नागरिकों को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की बहुत बड़ी सौगात बताया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में पाली तहसील के तौर पर संचालित हो रहा था और एसडीएम कार्यालय कटघोरा स्थित होने के कारण किसानों और आमजनों को जमीन संबंधी समस्याओं के निपटारे के लिए कटघोरा तक जाने की आवयश्यकता पड़ती थी। अब उनकी समस्याओं का समाधान पाली स्तर पर ही हो जाया करेगा। जयसिंह अग्रवाल ने अनुविभाग कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों को बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर कोरबा जिला कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने अनुविभागीय कार्यालय पाली के दायरे में आनेवाले ग्राम पंचायतों आदि के संबंध में अपना विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
पाली अनुविभाग के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत के कर कमलों द्वारा पाली अनुविभाग का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संक्ष्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग व कोरबा जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण (राज्य मंत्री) एवं कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पाली-तानाखार विधायक व अध्यक्ष परियोजना सलाहकार मंडल एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना गौरेला मोहित राम केरकेट्टा, छत्तीसगढ़ के गांधी नाम से प्रख्यात कटघोरा के पूर्व विधायक बोधराम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चन्द्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दिलेश्वरी सिदार, नगर पालिक निगम कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) श्रीमती सपना चैहान, कोरबा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेसी बी.एन. सिंह, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित रहे।