Uncategorized

छत्तीसगढ़ स्तरीय माँ परमेश्वरी मनोकामना महायज्ञ, युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह दिनाँक 16 फरवरी 2021दिन मंगलवार बसंत पंचमी के दिन स्थान -: श्री दूधाधारी मठ सत्संग भवन मठपारा रायपुर छत्तीसगढ़

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ के अंतर्गत
समस्त जिला देवांगन समाज
समस्त राज देवांगन समाज
समस्त ब्लॉक देवांगन समाज
समस्त मंडल देवांगन समाज
समस्त इकाई देवांगन समाज
समस्त ग्राम देवांगन समाज
समस्त अध्यक्ष एवं मेहरमालिक देवांगन समाज
समस्त महिला, युवा, विधिक, अधिकारी कर्मचारी, व्यापारी,प्रकोष्ठ देवांगन समाज छत्तीसगढ़
विषय -: छत्तीसगढ़ स्तरीय माँ परमेश्वरी मनोकामना महायज्ञ, युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह
दिनाँक 16 फरवरी 2021दिन मंगलवार बसंत पंचमी के दिन स्थान -: श्री दूधाधारी मठ सत्संग भवन मठपारा रायपुर छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में आमंत्रण बाबत
महोदय जी
आप सभी स्वजातीय बंधुओ को सादर प्रणाम
आप सभी को आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा हैं कि माँ परमेश्वरी की असीम कृपा और आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से देवांगन युवा शक्ति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में एक दिवशीय छत्तीसगढ़ स्तरीय माँ परमेश्वरी मनोकामना महायज्ञ, विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन और निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह का भव्य आयोजन रखा गया हैं
इस कार्यक्रम मे सर्व प्रथम माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना ततपश्चात माता परमेश्वरी की सेवा गीत उसके बाद 11 महापंडितों के द्वारा एक ओर सुबह से शाम तक मनोकामना महायज्ञ उसी स्थान पर विवाह भी सम्पन्न कराया जाएगा दूसरी ओर राजनैतिक और सामाजिक अतिथियों का स्वागत सत्कार का कार्यक्रम चलता रहेगा ऊपर हॉल में युवक युवती परिचय सम्मेलन 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा इस बीच किसी परिवार को लड़का या लड़की पसंद आता हैं तो दोनों परिवारों को चर्चा करने के लिए 15 अतिरिक्त कमरो का व्यवस्था रखा गया हैं!दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक महाप्रशादी भंडारा का आयोजन रखा गया हैं अंत मे रात्रि 7 बजे माता की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा
अतः आप सभी से निवेदन हैं कि महायज्ञ में मनोकामना आहुति समर्पित करने,छत्तीसगढ़ महतारी स्वरूप माँ परमेश्वरी के भव्य मूर्ति का दर्शन करने, और माँ परमेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करने अवश्य पधारे
टिप-: बाहर से आने वाले स्वजातीय बंधुओ के लिए रुकने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराया जाएगा

धन्यवाद
विनीत
देवांगन युवा शक्ति छत्तीसगढ़