भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कोविड वैक्सीन लगाने पहुंचे लोगों का स्वागत सम्मान कर वैक्सीन लगाने में मदद किया

रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना रोकथाम के लिए देशभर में कोविड वैक्सीन लगाने की शुरूआत की गई है। इसी तर्ज में छत्तीसगढ़ में भी कोविड वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के नेतृत्व में दो दिनों का शिविर लगाकर यह अभियान चलाया जा रहा है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने बताया कि टीकाकरण अभियान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रदेश की जनता को टीकाकरण करवाने में सहायता करने के उदेश्य से हेल्प डेक्स लगाकर प्रदेश की जनता की सेवा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में टीकाकरण अभियान मंडल स्तर पर आयोजित किया गया है। इसमें प्रदेश की जनता ने बढ़ चढ़कर वैक्सीन लगवाने पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी टीकाकरण करवाने आए थें उनका भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सम्मान किया। इसके अलावा टीकाकरण कराने वालों को बताया गया कि सरकारी अस्पताल में यह निःशुल्क लगाया जा रहा है। इसका फायदा अपने साथ अपने परिवार एवं मोहल्ले बस्ति वालों को भी जानकारी देकर कोरोना टीकाकरण लगाने को कहा गया है।
रायपुर जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी अपने टीम के साथ सभी मंडल के सभी टीकाकरण सेंटर में हेल्प डेक्स लगाकर प्रदेश की जनता निःशुल्क वैक्सीन लगवाया गया। इस टीकाकरण अभियान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पद्धिकारी में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवदत साहू, कार्यालय मंत्री चूड़ामणि निर्मलकर, सह कार्यालय मंत्री भगवान यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रवण यदु, सोशल मीडिया प्रभारी नरेन्द्र निर्मलकर सहित अन्य पद्धिकारी शामिल थें।
