Uncategorized

छत्तीसगढ़ के इस जिलें में लॉकडाउन का ऐलान, आदेश जारी

Spread the love

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws


बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से फैल रहा है, आए दिन यहां अलग अलग इलाकों से कई हजार नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं मौतों का आंकड़ा में भी तेजी से इजाफा हो रहा हैै। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश के बेमेतरा जिला में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार बेमेतरा जिले के नवागढ़ नगरीय निकाय और मारो के निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया गया है।

लॉकडाउन का यह पहला आदेश है। जो बेमेतरा के शहरी क्षेत्रों में लगाया गया है। जबकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन नहीं होगा है। वहीं कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र साजा, बेरला और थान खम्हरिया के निकाय क्षेत्र में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया गया हैं।

कलेक्टर शिव अनंत तायल के निर्देश पर सीएमओ ने आदेश जारी किया है। आदेश में दुकानों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है। यहां दुकानें सुबह 6 बजे से 2 बजे तक ही खुलेंगी। इसके बाद दुकान खोलने पर कार्रवाई होगी। लेकिन अतिआवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं इनसे बाधित नहीं होगी। इस आदेश में बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।

बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर सभी जिला कलेक्टरों को कहा था कि वह जिले के स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कोरोना वायरस भी तेजी से बढ़ रहा है। अब बेमेतरा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ के कोरोना के आँकड़ों पर नजर डाले तो रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इन जिलों में भी कोरोना के नियंत्रण के लिए लॉक डाउन लगाया जा सकता है।