रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर ऑनलाइन संरक्षा सेमिनार का आयोजन
रायपुर- 19 मई, 2021 जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
दिनांक 19 मई ,2021 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन एवं रनिंग कर्मचारियों को लेकर ऑनलाइन माध्यम से विद्युत परिचालन एवं आपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं गाड़ियों में इंजिन जोड़ते एवं अलग करते समय ली जाने वाली सावधानियां , स्पैड से बचाव हेतु सावधानियां, असामान्य घटनाओं का विश्लेषण, तथा आग से बचाव एवं अग्निशामक यंत्र के उपयोग करने का प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में डॉ. डी.एन. बिस्वाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर , श्री आर. के. देवांगन/सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर एवं श्री जे के पात्रा/सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता परिचालन एवं इंधन/रायपुर तथा संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं रनिंग कर्मचारियों को मिलाकर कुल 106 लोगों ने ऑनलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।

