Friday, May 22, 2026
ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकाररायपुरराष्ट्रीय

9pm9minute : कोरोना के खिलाफ एकजुट हुआ छत्तीसगढ़, बस्तर से लेकर राजधानी तक जलाये जलाए दीये, मोमबत्ती और टॉर्च, देखें तस्वीरें

Spread the love

Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

वेब डेस्क | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पूरे देश ने रात ठीक 9 बजे, 9 मिनट के लिए कोरोना के खिलाफ जंग में एक साथ खड़ा दिखाई दिया। इस बीच बस्तर के गाँव से लेकर राजधानी रायपुर तक पूरा प्रदेश दीपक की जगमगाती रोशनी से रौशन हो उठा। लोगों ने अपनी घरों के बालकनी और छतों से दीया, मोमबत्ती, मोबाइल फ्लैश और टॉर्च जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में देश को एकजुटता का संदेश दिया। देशभर में कोरोना से चल रही इस जंग के दौरान रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग के साथ देश के अलग-अलग शहरों और गाँवों से एकजुटता की अद्भुत तस्वीर देखने को मिल रही है।

तस्वीरों में देखें #9PM9MINUTE की ये तस्वीरें – 

  • रायपुर के महावीर नगर स्थित अनमोल विहार में राहुल खूबचंदानी ने अपने पुत्र रमित के साथ दीपक जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में सहभागी बनने का सन्देश दिया
  • बस्तर के बीजापुर जिले के छोटे से गाँव मद्देड़ की तस्वीर जहाँ दिए जलाकर लोगों ने कोरोना के खिलाफ एकजुटता का सन्देश दिया |
  • रायपुर के अणुव्रत विहार में रहने वाले लोगों स्वस्फूर्त अपने घरों की लाइटें बंद कर घरों में दिए जलाये |Photo : Nikhil Tiwari 
  • देवेन्द्र नगर सेक्टर 3 की ये तस्वीर जिसमे बच्चों का उत्साह भी देखते ही बनता है |
  • गुढ़ियारी आदर्श विहार कॉलोनी में संतोष तिवारी और उनके परिवार ने रंगोली बनाकर और दिए जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में देश को एकजुटता का सन्देश दिया |

This post has already been read 245 times!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *