Uncategorized

खुशखबरीः 2 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, स्काई मेट ने की घोषणा; मौसम विभाग का अनुमान कल पहुंचेगा मानसून

Spread the love

  •  .30-05-2021 10:36 am
whatsapp sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
telegram sharing button

tranding

तिरुअनंतपुरम/नई दिल्ली। देश में मानसून ने दो दिन पहले ही दस्तक दे दी है। निजी एजेंसी स्काई मेट ने रविवार को बताया कि मानसून केरल पहुंच चुका है। आम तौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार यह 2 दिन पहले ही आ गया है। हालांकि, अभी मौसम विभाग ने अभी मानसून आने की पुष्टि नहीं की है। मौसम विभाग का अनुमान था कि इस बार मानसून 31 मई यानी कल केरल पहुंचेगा।

स्काई मेट ने मानसून 30 मई को केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था। उसके मुताबिक, मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अपनी तय तारीख 21 मई को दस्तक देने के बाद यह लगातार उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह 24 मई को श्रीलंका के दक्षिणी तटों तक पहुंच चुका था और अगले तीन दिन में श्रीलंका के उत्तरी सिरे के करीब पहुंचा। 27 मई को मानसून मालदीव को भी पार कर चुका है। तब मानसून केरल के तट से करीब 200 किलोमीटर दूर था।   यास और ताऊ ते तूफान के चलते भी देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश हुई। इसके बाद 30 मई को स्काई मेट ने मानसून के आने का ऐलान किया।

मौसम विभाग का अनुमान- 31 मई को पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून कल केरल के तट पर दस्तक दे देगा। केरल में मानसून के दस्तक देने की सामान्य तारीख वैसे 1 जून है, लेकिन मौसम विभाग ने इसके 31 मई को ही दस्तक देने की भविष्यवाणी करते हुए 4 दिन प्लस-माइनस होने की संभावना भी जताई है।

tranding
tranding