रायपुर

संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने किया रोहणीपुरम तालाब का निरीक्षण

Spread the love

jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. तालाब को दे रहा है आकर्षक स्वरूप

72 लाख की लागत से आगामी 4 माह में पूर्ण होगी कार्य योजना

रायपुर। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय आज रोहिणीपुरम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर तकनीकी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि तालाब सभी के जीवन से जुड़े हैं अतः तालाब को सुंदर स्वरूप देने के साथ ही आम लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते उन्नयन का कार्य पूरा करें। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. लगभग 72 लाख रुपये की लागत से इस तालाब का कायाकल्प करते हुए यहां पर घाट चौड़ीकरण, पेवर, टो वाॅल रिपेयरिंग, चेंजिंग रूम एवं बैठक व्यवस्था जैसी सुविधाएं मुहैया कराएगा। आकर्षक लाईटिंग, पेंटिंग एवं फव्वारा यहां लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। प्रोजेक्ट 4 माह में पूरा होगा।

  श्री उपाध्याय तालाब सौंदर्यीकरण योजना अंतर्गत प्रस्तावित इस निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली एवं मौके पर पहुंचकर तकनीकी टीम को तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया है। श्री उपाध्याय ने कहा कि रोहिणीपुरम तालाब को सुंदर, व्यवस्थित एवं जनोपयोगी स्वरूप में लाने प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में  पूरा करें। इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मैनेजर सिविल श्री एस.पी. साहू, डिप्टी मैनेजर श्री अमित मिश्रा, असिस्टेंट मैनेजर श्रीमती नलिनी साहू सहित तकनीकी टीम उपस्थित रही।