रायपुर

ब्रेकिंग : व्यापम ने आवेदन के लिए तारीखें बढ़ाई….बीएड-डीएड व इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की नयी तारीख का ऐलान… पढ़िये कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर 5 अप्रैल 2020। कोरोना ने पूरे देश का टाइम टेबल बिगाड़ दिया है। परीक्षाएं रद्द हैं, क्लास बंद है और परीक्षार्थी नयी तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने भी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। पीईटी से लेकर बीएड और डीएड तक की परीक्षाओं के लिए आवेदन अब नयी तारीखों से भरे जायेंगे। पीईटी के लिए 17 मार्च से आवेदन शुरू होगा जो 3 मई से चलेगा, उसी तरह फार्मेसी की के लिए आवेदन भी तारीख 3 मई तक के लिए बढ़ा दी गयी है। पीएटी, पीपीटी, बीएड और डीएड के लिए भी आवेदन की तारीख बढ़ायी गयी है। हालांकि परीक्षा की तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

Watsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *