Uncategorized

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन

Spread the love

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन क्रमांक 6 के तहत आने वाले मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्रमांक 59 के क्षेत्र का सघन भ्रमण वार्ड पार्षद श्री अमित दास, जोन 6 के जोन कमिश्नर श्री विनोद पाण्डेय, जोन कार्यपालन अभियन्ता श्री रघुमणि प्रधान सहित जोन के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में करते हुए जोन अधिकारियों को जनहित में अनेक निर्देश दिये | महापौर श्री ढेबर ने शासकीय स्कूल संतोषी नगर के मैदान में पेवर ब्लॉक लगाने एवं किनारे में नालियाँ बनाने तत्काल प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति लेकर कार्य करवाने के जोन कमिश्नर श्री पाण्डेय को दिये | महापौर श्री ढेबर ने पचपेड़ीनाका चौक से धमतरी रोड में स्थित नहर नाली को सड़क का लेवल मिलाकर जोड़ने के निर्देश सम्बंधित जोन 6 के अधिकारियों को स्थल पर निरीक्षण के दौरान दिये | महापौर श्री ढेबर ने नवजीवन सोसायटी के क्षेत्र के उद्यान परिसर में जनउपयोग हेतु लगाये गये ओपन जिम उपकरणों के स्थल पर पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश जोन कमिश्नर एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता को दिये | महापौर श्री ढेबर ने मठपुरैना से संतोषी नगर मुख्य मार्ग के मध्य बना लिये गये देवार डेरा को हटाने जोन 6 से शीघ्र अभियान चलाकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जोन कमिश्नर श्री पाण्डेय को दिये | महापौर श्री ढेबर ने संतोषी नगर फ्लाईओवर में सौंदर्यीकरण करवाने प्रस्ताव शीघ्र सक्षम स्वीकृति हेतु जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश जोन कमिश्नर श्री पाण्डेय एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता श्री प्रधान को दिये|
[6/15, 1:10 PM] +91 77488 15201: 0महापौर श्री एजाज ढेबर ने वार्ड नम्बर 59 का पार्षद सहित सघन भ्रमण कर जनहित में दिये अनेक निर्देश0