ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

भूपेश बघेल ने ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ का किया शुभारंभ, सीएम ने छात्रों से कही यह बात..

Spread the love

,  07 Apr , 2020 04:28 PM
भूपेश बघेल ने पढ़ई तुंहर दुआर का किया शुभारंभ, सीएम ने छात्रों से कही यह बात..

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूली बच्चों को घर पर ही रहकर पढ़ने के लिए देश के सबसे बड़े ऑनलाइन पोर्टल में से एक ‘‘पढ़ई तुंहर दुआर‘‘ का आज अपने निवास कार्यालय में शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए लाखों छात्र बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लाॅकडाउन के साथ ही आने वाले समय में बच्चों की निरंतर पढ़ाई में यह कार्यक्रम बहुत उपयोगी साबित होगा। मुख्यमंत्री ने ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ करते हुए तिल्दा (जिला-रायपुर) की शाला की कक्षा आठवीं की स्कूली छात्रा दामिनी और दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड की सेलूद प्राथमिक शाला के शिक्षक मिलिंद से आनलाइन बातचीत भी की और इस पोर्टल के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की टीम को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डाॅ. आलोक शुक्ला, संचालक लोक शिक्षण संस्थान जितेन्द्र कुमार शुक्ला उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन बातचीत में छात्रा दामिनी से पूछा कि कोरोना आपदा के कारण स्कूल बंद हैं ऐसे में डिजिटल प्लेटफार्म पर आनलाइन पढ़ाई करने में कैसा लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *