बिग ब्रेकिंग : इन 3 ट्रेनों की बुकिंग 30 अप्रैल तक के लिए हुई रद्द… IRCTC ने लिया फैसला…. तीन प्राइवेट ट्रेनों का हो रहा था संचालन .. मिलेगा पूरा रिफंड
EXCLUSIVEBy Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

नयी दिल्ली 7 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस को लेकर IRCTC ने अपनी 3 ट्रेनों की बुकिंग्स 30 अप्रैल तक रद्द करने का फैसला किया है. आईआरसीटीसी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है फिलहाल तीन ट्रेन चल रही हैं, जिनमें दो तेजस और एक काशी महाकाल एक्सप्रेस हैं, उनकी रिजर्वेशन रद्द कर दी गयी है।


Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) has decided to suspend bookings for trains that are run by it, till 30th April. IRCTC runs three trains as of now, 2 Tejas trains and 1 Kashi Mahakal Express: IRCTC Spokesperson
1,04918:06 – 7 Apr 2020Twitter Ads information and privacy334 people are talking about this
बुकिंग को पहले 21 दिनों के लॉकडाउन के अंत तक सस्पेंड किया गया था। इसके अलावा इन तीनों ट्रेनों में टिकट बुक करने वाले सभी यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा। इस समय IRCTC तेजस एक्सप्रेस के नाम से देश के दो अति व्यस्त रूटों पर प्राइवेट ट्रेनों का परिचालन करती है। इनमें दिल्ली से लखनऊ और अहमदाबाद से मुंबई का रूट शामिल है। रेलवे अधिकारी का कहना है कि जिन लोगों ने 15 से 30 अप्रैल 2020 के बीच यात्रा के लिए तेजस एक्सप्रेस में बुकिंग कराई थी, उन्हें पूरा रिफंड मिलेगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच प्राइवेट ट्रेन तेजस (Tejas Express) का परिचालन रद्द किया गया है। इसलिए ट्रेनों की बुकिंग फिर से बंद कर दी गई है। इस बारे में रेलवे को सूचना भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी महज 100 से डेढ़ सौ लोगों ने ही रिजर्वेशन कराया था। इतने कम यात्रियों के साथ पूरी ट्रेन को चलाने से काफी नुकसान होता इसलिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। इस बीच जिन यात्रियों ने टिकट की बुकिंग कराई थी उन्हें रिफंड मिल जाएगा।
