राजनीति

डौंडी/बालोद(CG.)। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य तेल, सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में मोदी सरकार के खिलाप : युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

On  Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

बालोद जिले के डौंडी ब्लाक युवा कांग्रेस के द्वारा सर्वप्रथम रेस्ट हाउस डौंडी में वृक्षारोपण कर मोदी सरकार के खिलाफ केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर खाद्य तेल, रासायनिक खाद व आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बढ़ती महंगाई को लेकर पेट्रोल टंकी में जाकर आम जनता से हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोश प्रदर्शन किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से युवक कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक रविकांत देशमुख, संयुक्त महासचिव शोएब खान, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शुभम गावड़े, युवा नेता रितेश जैन, नितेश सोनी, रोशन दास, कादिर खान, सरफरोज अंसारी उपस्थित थे।