Uncategorized

सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ अब अन्याय अत्यचार नही सहेगा सरकार को उखाड़ फेंकने का क्षमता रखता है आदिवासी समाज- सोहन पोटाई।

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

15 जुलाई 2021 सुरजपुर – सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष- सोहन पोटाई, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संरक्षक अरविंद नेताम, कार्यकारिणी अध्यक्ष बी. एस. रावटे, प्रदेश सचिव विनोद नागवंशी सरगुजा सम्भाग के दौरे में है।
आदिवासीयों पर हो रहे अत्याचार अन्याय एवं 19 जुलाई से 9 सूत्रीय मांगो लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए पूरे प्रदेश में आदिवासियों को एकता के सूत्र में बांध करके आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।
15 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारियों का आगमन सूरजपुर में हुआ जंहा सर्व आदिवासी समाज सुरजपुर के कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा सभी से सौजन्य मुलाकात कर अग्रसेन भवन सूरजपुर में आदिवासी समाज को संबोधित किये।
सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई जी ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों पर अन्याय करना बंद करे 9 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करें।
पेशा एक्ट, 5 वी अनुसूची, वन अधिकार, पदोन्नति में आरक्षण संबंधित विषयों को कांग्रेस अपनी घोषणा पत्र में शामिल करने के बाद अब उसको पूरा करने में मुकर रही है।
जिस प्रकार भाजपा की सरकार 15 सालों में 15 सीटों में आ गई उसी प्रकार कांग्रेस की सरकार को 5 सालों में 5 सीटों में आने में देर नही लगेगी। कांग्रेस की सरकार अपनी वादा पूरा करें नही तो आदिवासी समाज सरकार को उखाड़ फेंकने की क्षमता रखता है।अब आदिवासी समाज कांग्रेस भाजपा के बहकावे में आने वाला नही है।
16 जुलाई को बलरामपुर ज़िले के आदिवासी समाज को संबोधित करेंगे एवं 17 जुलाई को सरगुजा ज़िले के आदिवासी समाज से मुलाकात कर संबोधित करेंगे।।