Uncategorized

मगलतराई में हाथियों की आमद, फसलों और मकानों को पहुंचाया नुकसान, 6 से ज्यादा गांव में अलर्ट

Spread the love

छत्तीसगढ़ मेें हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। इस दफा हाथियों ने बालोद के मंगलतराई, जबकोहड़ इलाके में दाखिल हो कर फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों का दल अब यहां से गुरुर ब्लॉक के भेजा जंगल की ओर बढ़ रहे हैं। वन विभाग ने 6 से ज्यादा गांव में अलर्ट जारी किए हैं। बता दें इससे पहले भी बालोद में हाथियों की आमद हो चुकी है। वन विभाग ग्रामीणों को रिहायशी इलाकों में हाथियों की आमद को लेकर समझाइश दे रहे हैं।