छत्तीसगढ़शिक्षा

CGBSE 12th Result 2021: कल जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के नतीजे, यहां देख सकेंगे रिजल्ट..

रायपुरः-कोविड के खतरे के बीच ऑन लाइन ली गई 12वीं क्लास की परीक्षा के रिजल्ट आने वाले हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकण्डरी/हायर सेकण्डरी (व्यावसायिक पाठ्यक्रम) मुख्य परीक्षा-2021 का परिणाम रविवार दिनांक 25 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः-Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना..
परीक्षा परिणाम शिक्षा माननीय मंत्री द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाइट https://www.cgbsc.nic.in तथा results.cg.nic.in पर उपलब्ध रहेगा