रेल्वेस

हावड़ा-साई नगर शिर्डी- हावड़ा के मध्य सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा में वृद्धि*

Spread the love

रायपुर – 28 जुलाई, 2021 जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा हावड़ा -साई नगर शिर्डी- हावड़ा के मध्य सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा 31जुलाई तक परिचालन की जा रही थी। अब यह गाड़ी 02 अकटूबर, 2021 तक चलाई जाएगी।

यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा से साई नगर शिर्डी के लिये गुरुवार दिनांक 05 अगस्त, 2021 से 30 सितंबर, 2021 तक 02594 नंबर के साथ चलेगी । यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 14.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 01.15 बजे बिलासपुर, 03.00 बजे रायपुर, 04.00 बजे दुर्ग होते हुए *शाम 19.10 बजे* साई नगर शिर्डी पहुँचेगी।

इसी प्रकार यह ट्रेन साई नगर शिर्डी से हावड़ा के लिए शनिवार दिनांक 07 अगस्त,2021 से 02 अक्टूबर,2021 तक 02593 नंबर के साथ चलेगी । यह ट्रेन साई नगर शिर्डी से 14.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.30 बजे दुर्ग , 06.10 बजे रायपुर , 07.55 बजे बिलासपुर होते हुए 19.30 बजे हावड़ा पहुँचेगी।