कापसी में काष्ठ तस्करी के आरोपियों की 28 बाइक जब्त

Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws
कापसी । लाक डाउन ( lock down) के दौरान भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कापसी में वन विभाग ( Forest Department) केे तस्करी (Smuggling ) के 28 आरोपियों की बाइक (bike ) जब्त की है। ये सभी वनों से इमारती लकडियों की तस्करी में लिप्त थे। वन विभाग के अफसरों ( Officers) ने इन पर वैधानिक कार्रवाई की है।
वन विभाग ने चलाया ऑपरेशन लॉक डाउन
वन विभाग ने ऑपरेशन लॉक डाउन चलाया । विदित हो कि पच्छिम वनमंडल भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र कापसी में कई वन आपराधिक मामला प्रकाश में आया है। वन तस्करों ने लॉक डाउन का फायदा उठाकर वन विभाग को चपत लगाने का काम किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश तिवारी के नेतृत्व में 28 लोगो को मोटर साईकिल पर अवैध लकड़ी परिवहन करते पकड़ा गया है । वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश तिवारी ने बतलाया कि वन क्षेत्रों में वन विभाग की टीम मुस्तैदी से वनों की रक्षा कर रही है। वही दिनांक 29 मार्च से अब तक खेरकट्टा परिसर से 4 मोटर साइकिल हांकेर परिसर से 10 मोटर साइकल ,कापसी से 5 मोटर साइकिल, संगम परिसर से 4 मोटर साइकिल ,पखांजुर से 5 मोटर साइकिल को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इन पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
आरोपी इलारंजन पिता सिद्धिस्वर बढ़ई उम्र 45 निवासी पीवी 3 खैरकट्टा , आरोपी प्रभात पिता संभु दास उम्र 56 निवासी पीवी 3 खैरकट्टा , मृणाल पिता मिलन बढ़ाई उम्र 25 निवासी 3 खैरकट्टा , चंदन पिता हरियानद सरकार उम्र 27 पीवी 3 खैरकट्टा , नेपाल पिता प्रफुल्ल साहा उम्र 35 निवासी पीवी 5 खैरकट्टा , सुभाष सत्याजित घरामी उम्र 40 निवासी उज्वला खैरकट्टा , दीपांकर पिता कालीपद उम्र 28 निवासी पीवी 36 हांकेर , विश्वजीत मिस्त्री पिता सुधन्य उम्र 38 निवासी 17 हांकेर , प्रवीण ओझा पिता गणेश उम्र 20 निवासी पीवी 17 हांकेर , साधन ,खगेन उम्र 42 निवासी पीवी 17 हांकेर , निरंजन पिता विनय बैरागी उम्र 24 निवासी पीवी 27 हांकेर ,मिथुन दास पिता गौरांग उम्र 32 निवासी पीवी 27 हांकेर , कृष्ण राय पिता शानि उम्र 45 निवासी पीवी 27 हांकेर मिथुन राय अजित उम्र 24 पीवी 27 हांकेर, निताई हलदर ,निमाई उम्र 25 निवासी पीवी 27 हांकेर ,निरंजन मण्डल ,कालीपद उम्र 40 निवासी पीवी 30, हांकेर विपुल बैरागी विनय उम्र 25 पीवी 27 हांकेर , रतन सरकार पिता संतोष उम्र 33 निवासी 123 संगम , लखनाथ लकड़ा पिता तारपुस उम्र 45 निवासी संगम, रंजीत मंडल पिता ईश्वर उम्र 46 निवासी 124 संगम ,हरिदास पिता हीरालाल उम्र 48 निवासी संगम , आरोपी उत्तम पिता निरापद घरामी उम्र 40 निवासी पीवी 57 कापसी, मृत्युंजय राय पिता गोपाल उम्र 21 पीवी 57 कापसी प्रसेनजीत बैरागी पिता दुलाल उम्र 26 पीवी 57 कापसी के विरुद्ध वन अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
इन अफसरों का रहा सहयोग
वन विभाग के कोरोना ऑपरेशन में रेंजर दिनेश तिवारी के साथ डिप्टी रेजर पखांजुर लुड़पा राम भगत, कापसी डिप्टी रेंजर घसिया राम जुर्री ,संगम डिप्टी रेंजर कुंज बिहारी पोया , हांकेर परिसर रक्षक पुनाउ राम दुग्गा समेत अन्य वन रक्षकों का योगदान रहा ।
