Uncategorized

अदाणी द्वारा प्रारंभ की जा रही मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की कोचिंग हेतु 30 बच्चों की चयन सूची जारी

Spread the love

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

रायगढ़, 2 अगस्त 2021: आदिवासी अंचलों से मेधावी छात्र-छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए चलाये जा रहे अपने प्रयास के तहत अदाणी समूह ने 30 चयनित बच्चों की सूची जारी की गई है। रायगढ़ स्थित तमनार के विभिन्न गावों से चुने गए ये बच्चे अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाये गए रूरल टैलेंट हंट एग्जाम की विभिन्न प्रक्रियाओं से हो कर गुजरे हैं और अब आगामी महीने तक अपने पसंदीदा करियर की परीक्षाओं के लिए तैयार किये जायेंगे।

चयनित छात्रों को अदाणी द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 तथा 2022-23 के दौरान मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का गहन प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। बता दें कि निशुल्क कोचिंग की प्रवेश परीक्षा में कुल 138 बच्चे शामिल हुए थे, जबकि कोचिंग में प्रवेश हेतु मार्च-जून 2021 के बीच कुल 185 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। चयन परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले 63 बच्चों की काउंसलिंग के लिए बुलाया गया, कोचिंग के क्षेत्र में रांची की अग्रणी संस्था मिश्रा एजुकेशनल नेविगेटर द्वारा छात्र छात्राओं की काउंसिलिंग की गई। इनमें से अंतिम 30 बच्चों का चयन किया गया। 3 अतिरिक्त बच्चों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। कुल 19 बच्चों का चयन मेडिकल तथा 11 बच्चों का चयन इंजीनियरिंग के लिए किया गया है। गौरतलब है कि अंचल की 17 बालिकाएं इस प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटेगी।

चयन में आदिवासी, अनुसूचित जाति और शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के मेधावी छात्रों को प्रमुखता दी गई है। ग्राम कुंजेमुरा के हायर सेकंडरी स्कूल में कोचिंग हेतु क्लास रूम तैयार की जा रही है, जिसमें प्रत्येक बच्चे के लिए अलग अलग कुल 30 डेस्कटॉप तथा स्मार्ट स्क्रीन भी लगाया जा रहा है, ब्रांड बेंड इंटरनेट तथा पावर बेकअप की सुविधा से सुसज्जित क्लासरूम में बच्चो को आधुनिक तकनीकों कि मदद से निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। छात्रों को निशुल्क नोट्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सप्ताह में 15 घंटे कि अनिवार्य क्लास लगेगी जिसमे फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स तथा बायोलॉजी विषय का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा अगस्त माह के मध्य तक कक्षाएं प्रारंभ करने के लिए प्रयास किया जा रहा है कक्षा प्रारंभ की सूचना छात्रों को अलग से प्रदान की जाएगी।

अदाणी फाउंडेशन के बारे में:

1996 में स्थापित, अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में 18 राज्यों में सक्रिय है, जिसमें देश भर के 2250 गाँव और कस्बे शामिल हैं। फाउंडेशन के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करती है। वार्षिक रूप से 3.2 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करते हुए अदाणी फाउंडेशन चार प्रमुख क्षेत्रों- शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढा़ंचे के विकास, पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम करता है। अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य करता है, और इस तरह, राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान देता है।