Uncategorized

लॉक डाउन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल द्वारा देश के विभिन्न भागों में आवश्यक वस्तुओं का लदान

Spread the love

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल द्वारा आवश्यक वस्तुओं का लदान किया जा रहा  है । पुरे देश में लॉकडाउन की अवधि मे आवश्यक वस्तुओ व सेवाओं में कोई कमी ना आये इसके लिए भारतीय रेल में  मालगाड़ियों चलाई जा रही हैं । भारतीय रेल की अहम भूमिका होने के कारण रायपुर रेल मंडल के अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी  निभा रहे हैं एवं देश में लॉकडाउन खाने-पीने का सामान, कोयला, चावल. अनाज, खाने का तेल, चीनी, डेयरी प्रोडक्ट, इत्यादि सामानों की आपूर्ति को सामान्य करने की जिम्मा संभाला है । विषम परिस्थितियों में भी पूरे देश में मालगाड़ियों का परिचालन लगातार हो रहा है । इस कार्य में लगे लोको पायलट, मालगाड़ियों के लिए गार्डों, गुड्स सुपरवाईजर सोशल डिस्टेन्स को रखते हुए इन कार्यो को कर रहे है, अपने दायित्व को गंभीरता से पालन करने के कारण ही रायपुर रेल मंडल देश में खाद्यान्न सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर पा रहा हैं । 

इस प्रकार की गतिविधियां पूरे देश में जारी हैं जिससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित हो रही हैं इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के साइडिंग (एफ़ सी एम एच) मंदिर हसौद साइडिंग (भारतीय खादय निगम, मंदिर हसौद) , बिल्हा, बालोद , आरएसडी, छत्तीसगढ़ से चावल की लोडिंग कर देश के विभिन्न भागों में भेजा जा रहा है। साइडिंग से हजारीबाग टाउन, धनबाद, साहिबगंज, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के राज्यों में चावल मालगाड़ी द्वारा भेजा जा रहा है दिनांक 24 मार्च 2020 से 10 अप्रैल, 2020 तक लगभग 69665 टन चावल ( फ़ूड ग्रेन) 1109 बीसीएन वैगन द्वारा 24 फेरों में(24मालगाड़ियों में) लगभग 30341 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए भेजा गया। इसी कड़ी में आगे भी माल लदान चालू है । लॉक डाउन में भी रायपुर रेल मंडल की साइडिंग से फ़ूड ग्रेन भेजने की प्रक्रिया जारी है । भारतीय रेलवे के अधिकारी कर्मचारी अपने उत्तरदायित्व को विषम परिस्थितियों ने भी बखूबी निभा रहे हैं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई बाधा नही आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *