छत्तीसगढ़सामाजिक

30 अगस्त 2021 आर्थिक नाकेबंदी धरना प्रदर्शन का आग़ाज़* *सर्व आदिवासी समाज, जिला बालोद (छ. ग.)*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज आज दिनांक 27 अगस्त 2021 को डौंडी ब्लॉक द्वारा प्रदेश सर्व आदिवासी समाज के निर्देशानुसार समस्त जिले में 30 अगस्त 2021 को जिला स्तरीय आर्थिक नाकेबंदी की रूपरेखा तैयार करने हेतु पदाधिकारियों की बैठक रखी गई जिनमें डौंडी ब्लाक के सर्कल अध्यक्ष एवं सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष श्री मोहन हिडको गोंड समाज ब्लॉक अध्यक्ष आत्मा कौर जी उपस्थित थे साथ ही बालोद उपाध्यक्ष गंगाराम दर्रो, रेवा रावटे चंद्रभान गावड़े राजा जब मंडावी रोहित कौर  महाला समिर धुर्वे आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
*30 अगस्त 2021 आर्थिक नाकेबंदी धरना प्रदर्शन का आग़ाज़*
*सर्व आदिवासी समाज, जिला बालोद (छ. ग.)*

*सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद*
30 अगस्त को बालोद ज़िले के तीन स्थानों में आर्थिक नाकेबंदी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है।

सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आर्थिक नाकेबंदी (चक्काजाम) किया जा रहा है जिसमे *राष्ट्रीय मार्ग (NH-930) एवं राज्य मार्ग (SH-05) व रेल मार्ग (दल्ली राजहरा से दुर्ग)* को रोका जाएगा।।

*सर्व आदिवासी समाज जिला- बालोद के द्वारा बालोद जिले के समस्त तहसीलों से निवेदन है,*

आप सभी क्षेत्र के अनुसार ब्लॉक *(डौंडी, डौंडी-लोहारा , दल्ली राजहरा )* के सगाजन *मानपुर चौक (दल्ली राजहरा)* और *चोरहा पड़ाव चौक (दल्ली राजहरा)* एवं ब्लॉक *(गुंडरदेही, बालोद , गुरुर)* के सगाजन *झलमला चौक (बालोद)* में, *आर्थिक नाकेबंदी स्थल चिन्हांकित* किया गया है!

आप सभी को ज्ञात होगा 19-7-2021 से सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 146 ब्लॉकों में 5 वीं अनुसूचित क्षेत्र के समस्त सवैधानिक कानूनों का पालन एवं प्रदेश के ज़िला के कोने कोने से तरह तरह से हो रहे अन्याय, अत्याचार, पडताड़ना जैसी 11 सूत्रीय जवलंत समस्याओं को लेकर अनिश्चत कालीन धरना प्रदर्शन किया गया। लेकिन प्रदेश सरकार के कानों में जूं तक नही रेंगी। आदिवासी समाज के विभिन्न मांगो को अनदेखा किया जा रहा है उसी तारतम्य में 30 अगस्त को मांगो को लेकर आर्थिक नाकेबन्दी करते हुए ज्ञापन सौंप कर राज्य सरकार को अवगत कराएगा।