छत्तीसगढ़

आदिवासी वर्ग के प्रतिभाओं को पुलिस विभाग चयन प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित ना करें-आर एन ध्रुव 

Spread the love

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा 13 सितंबर 2021को पुलिस विभाग में 975 विभिन्न पदों पर जारी किए गए विज्ञापन के कंडिका सात में पुरूष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर सभी वर्गों के लिए मांगी गई है जिसे शिथिल कर 163 सेंटीमीटर किए जाने की मांग की गई है। ज्ञात हो पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा 23 अगस्त 2018 को जारी किए गए विज्ञापन के कंडिका क्रमांक 3 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 163 सेंटीमीटर मांगी गई थी। संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव द्वारा मांग की गई है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पूर्व वर्षों की भांति ऊंचाई में शिथिलता प्रदान करते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 163 सेंटीमीटर ऊंचाई निर्धारित करने का निवेदन माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, डीजीपी छत्तीसगढ़ शासन को किए हैं।श्री ध्रुव जी ने कहा कि आदिवासी युवा मजबूत होते हैं,अधिकांश कद काठी कम होता है एवं फिजिकल रूप से सबसे आगे होते हैं। इसलिए आदिवासी वर्ग के प्रतिभाओं को प्रतियोगिता से वंचित ना कर हर हाल में इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु ऊंचाई की सीमा को 163 सेंटीमीटर किया जावे।