पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन में भारी पड़ी लापरवाही, DGP ने चार थाना प्रभारी और एक CSP को किया PHQ अटैच
|
13 Apr 2020, 01:40 PM IST

पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने प्रदेश के कुछ थाना प्रभारियों के खिलाफ मिल रही गंभीर शिकायतों के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय में अटैच करने का आदेश जारी किया है। (corona lockdown in chhattisgarh)
राजनांदगांव. पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने प्रदेश के कुछ थाना प्रभारियों के खिलाफ मिल रही गंभीर शिकायतों के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय में अटैच करने का आदेश जारी किया है। डीजीपी के इस आदेश के चलते राजनांदगांव जिले के दो थाना प्रभारी भी प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा यहां पदस्थ एक CSP को भी पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है। (Chhattisgarh Police)
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक अवस्थी ने चार थाना प्रभारियों के खिलाफ गंभीर शिकायतों के मद्देनजर उन्हें पुलिस मुख्यालय में संबद्ध किया है। इनमें दो राजनांदगांव जिले के हैं। जानकारी के अनुसार गातापार थाने में पदस्थ निरीक्षक लक्ष्मण केंवट और बागनदी थाने में पदस्थ निरीक्षक केसरी साहू को पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। दो अन्य चिल्फी के निरीक्षक रमाकांत तिवारी और कुकदुर के उपनिरीक्षक
बृजेश सिन्हा हैं। डीजीपी ने राजनांदगांव शहर में पदस्थ सीएसपी श्यामसुंदर शर्मा को भी पुलिस मुख्यालय में अटैच करने का आदेश जारी किया है।
144 का उल्लंघन: घुमका क्षेत्र में दुर्ग के चार लोग घूमते मिले
राजनांदगांव के घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे बिरेझर में धारा 144 का उल्लंघन करते हुए चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार की है। ये चारों आरोपी दुर्ग के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो शराब की तलाश में उक्त क्षेत्र में घूम रहे थे। ये लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। पुलिस इन आरोपियों को मास्क लगवाकर न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 34 भादवि के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पेट्रोलिंग में निकली पुलिस पार्टी को दो अलग बाइक में दो और तीन लोग घूमते मिले। पूछताछ बताया कि वे दुर्ग के रहने वाले हैं, आरोपियों में पुरूषोत्तम (42), शिवा यादव (22), नरेन्द्र यादव (25), अनिल मानिकपुरी (32), नानक मानिकपुरी (31) शामिल है।
