छत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा

गेट-टु गेदर पार्टी में एलएलबी स्टूडेंट ने इंज्वाय किया

Spread the love

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

रायपुर । सौ कुसुम ताई दबके लॉ कॉलेज, रायपुर के एलएलबी 4 सेमेस्टर द्वारा शनिवार को एक गेट टूगेदर पार्टी का आयोजन किया गया। दूसरे वर्ष के छात्रों ने ये पार्टी आयोजित की गई जिसमें सभी छात्रों ने भाग लिया। डांस म्यूजिक और पोएट्री के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ।
आशुतोष तिवारी, किरण साहू ने कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से की। प्राचार्य श्री ज़ाकिर अली सर ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद छात्रों ने डांस और गानों से सबका मन मोह लिया। लग जा गले… यारो दोस्ती बड़ी ही हसीन है….. जैसे गीतों से छात्रों ने समां बांधा। इस मौके पर प्रोफेसर राजकुमार शुक्ला , प्रोफेसर प्रीति सत्पथी मैम, प्रोफेसर शिशिर भंडारकर, प्रोफेसर शेखर आमीन अन्य शिक्षक मौजूद रहे।