बिग ब्रेकिंग : देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान…. 20 अप्रैल तक कुछ राज्यों के जिलों को मिल सकती है छूट
EXCLUSIVEBy Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

नयी दिल्ली 14 अप्रैल 2020। देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया। उसी सख्ती से लाकडाउन पूरे देश में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कई राज्यों ने पहले ही लॉकडाउन का ऐलान कर चुकी है। अभी की स्थिति में विशेषज्ञ मानते हैं कि लॉकडाउन ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक हर राज्यों, हर जिले, कस्बे, थानो, इलाकों को लॉकडाउन के पैमाने पर परखा जायेगा। जो उन नियम शर्तों का कड़ाई से पालन करेंगे और कोरोना के मरीजों की तदाद कम होती है तो उस इलाके में कुछ शर्तों में छूट दी जायेगी, लेकिन अगर वहां फिर से लापरवाही दिखी तो वो लाकडाउन की छूट को वापस ले लिया जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. आप सभी देशवासियों की तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है. उन्होंने कहा- जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था. भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही समस्या दिखी, उसे, तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का प्रयास किया.
