इंस्पेक्टर आशाराम नूरुटी को पदोन्नति से वंचित कर हतोत्साहित करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ हो त्वरित कार्यवाही-आर एन ध्रुव*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ द्वारा कोंडागांव में निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे स्वर्गीय आशाराम नुरूटी को न्याय दिए जाने की मांग किए हैं। ज्ञात हो स्वर्गीय नुरूटी जी का आकस्मिक निधन ड्यूटी के दौरान हो गया है । स्वर्गीय नुरूटी जी का नाम 1 अप्रैल 2020-21 को पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से जारी निरीक्षक संवर्ग की वरिष्ठता सूची में सरल क्रमांक 45 पर अंकित था। जबकि छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस विभाग) का आदेश क्रमांक एफ 2-30/ दो-गृह/रापुसे/2020 रायपुर दिनांक 14-9-2021 के द्वारा स्वर्गीय आशाराम नुरूटी से कनिष्ठ निरीक्षको को उप पुलिस अधीक्षक पर पदोन्नति प्रदान कर दी गई।
यहां यह उल्लेखनीय है कि निरीक्षक के पद पर रहते हुए स्वर्गीय नुरूटी के विरुद्ध किसी प्रकार की कोई विभागीय जांच न तो हुई थी और ना ही कोई जांच लंबित थी और कोई सजा भी नहीं हुई थी। किंतु उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु जारी आदेश में उनसे कनिष्ठ निरीक्षकों की पदोन्नति दी गई ।जबकि स्वर्गीय आशाराम नुरूटी का नाम पदोन्नति में सम्मिलित नहीं था। स्वर्गीय आशाराम नुरूटी के पत्नी श्रीमती किरण नुरूटी ने बताया कि इसी कारण स्वर्गीय आशाराम नुरूटी भारी हतोत्साहित थे। स्वर्गीय आशाराम नुरूटी का वर्ष 2020 का एसीआर नहीं भेजने के कारण वह उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति से वंचित हो गए थे। जिसमें उनकी कोई गलती नहीं थी तथा इसी बात को लेकर अवसाद के कारण उन्हें हृदयाघात से उनका आकस्मिक निधन दिनांक 27-9- 2021 को सेवा में रहते हुए कार्यस्थल पर हो गया है।
स्वर्गीय नुरूटी जी को न्याय दिलाने के लिए संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव द्वारा माननीय श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी मंत्री, गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन, माननीय श्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम जी मंत्री आदिम जाति कल्याण विभाग, श्रीमान डीजीपी छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर जिस पद्धति से निरीक्षकों की पदोन्नति की गई है उसी पद्धति से निरीक्षक स्वर्गीय आशाराम नुरूटी को दिनांक 14-9- 2021 से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान करने, स्वर्गीय नूरुटी जी को पदोन्नति से वंचित कर हतोत्साहित करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने तथा स्वर्गीय नुरूटी के पुत्र अनुराग नुरूटी को अनुकंपा नियुक्ति में उप पुलिस अधीक्षक पद प्रदान करने की मांग की गई है।
संघ द्वारा स्वर्गीय आशाराम नुरूटी जी के पैतृक गांव सोनेकन्हार भानुप्रतापपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिसमे प्रमुख प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव, सलाहकार अकबर राम कोर्राम सेवानिवृत्त डीआईजी,सहदेव ठाकुर कार्यपालक निदेशक छ.ग. राज्य विद्युत कंपनी मर्यादित जगदलपुर,सदेसिंह कोमरे उप प्रातांध्यक्ष,मोहन कोमरे प्रांतीय महासचिव, कमलेश ध्रुव प्रांतीय उपाध्यक्ष, एनआर चंद्रवंशी प्रांतीय कोषाध्यक्ष, जयसिंह राज ,जयपाल सिंह ठाकुर सचिव,गजलू पोडियाम दंतेवाड़ा, मंगलू कश्यप बस्तर, सुरेंद्र कुमार भोई महासमुंद, मनहरण चंद्रवंशी रायपुर, भरत लाल मारको बिलासपुर, सोमेश्वर पात्र नारायणपुर प्रांतीय सदस्य, आर सी ध्रुव जिला अध्यक्ष बिलासपुर, आसकरण धुर्वे जिला अध्यक्ष कबीरधाम, नेपाल सिंह सिदार जिला अध्यक्ष रायपुर, श्रीराम ध्रुव जिला अध्यक्ष बलोदा बाजार, अशोक उसेंडी जिला अध्यक्ष नारायणपुर, जगबंधु मांझी जिला अध्यक्ष बीजापुर, मासा कुंजाम जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा, डीएस नेताम जिला अध्यक्ष बस्तर, एसपी ध्रुव जिला अध्यक्ष महासमुंद, मनमोहन सिंह गोंड़ जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा, हरेंद्र नेताम जिला अध्यक्ष दुर्ग, अकत ध्रुव जिला अध्यक्ष मुंगेली, कैलाश नेताम रायपुर सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

