आज आयोजित हुआ इस वर्ष का पहला मेगा लीगल सर्विस केम्प
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
कोविड संक्रमण के दौरान हमारे देश तथा राज्य के परिवार से अकस्मात चले गए लोगों के परिजनों को मिली राहत राशि।
रायपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में पैन इण्डिया एण्ड आउटरीच प्रोग्राम के तहत दिनांक 24/10/2021 को राज्य स्तरीय “मेगा लीगल सर्विस कैम्प का शुभारंभ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के कान्फ्रेस हॉल में माननीय मुख्य न्यायाधीश / मुख्य संरक्षक महोदय, श्री अरूप कुमार गोस्वामी तथा अन्य माननीय न्यायाधीशगण एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में ई-प्लेटफार्म के माध्यम से 10:30 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, प्रशासनिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगण, हितग्राही एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस मेगा लीगल सर्विस केम्प का आयोजन जिला न्यायालय रायपुर एवं जिले के अन्य सिविल न्यायालयों में भी किया गया। यह वर्ष 2021 की पहला मेगा लीगल सर्विस केम्प थी। इस “मेगा लीगल सर्विस कैम्प का संपूर्ण आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा जिला न्यायालय परिसर में किया गया, जिसमें शासन तथा प्रशासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार वर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती पदमनी भोई साहू, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभात मलिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर श्री मयंक चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री आशिष सोनी के साथ-साथ जिले के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कु राधिका सैनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन तथा आभार प्रदर्शन न्यायाधीश श्री आशिष भगत तथा श्रीमती काम्या अय्यर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की थिम “ बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएँ और उनके संरक्षण योजनाओं पर केन्द्रीत थी जिसमें महिला एवं बाल विकास के अधिकारी श्री अशोक पाण्डेय द्वारा सर्वप्रथम उद्बोधन में कहा गया कि उनका विभाग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर एक संकल्प के साथ कार्य कर रहा है, कि हर बच्चे तथा महिला को राज्य की समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त हो, उनके द्वारा महिला एवं बाल विकास के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
कार्यक्रम में यातायात विभाग के प्रधान आरक्षक श्री टी.के. भोई द्वारा ट्रेफिक नियमों की जानकारी दी गयी ।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल द्वारा लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाकर कोरोना को हराने में सहयोग प्रदान करने का निवेदन किया
इस मेगा लीगल सर्विस केम्प के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि ट्रायसाईकिल या कोई अंग देना उस उद्देश्य को पूरा करता है, जो हमारे दिव्यांग बहन भाईयों को देश के विकास करने में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करता है उनके द्वारा बताया गया कि. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और प्रशासन संयुक्त रूप से न्याय हर घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है और उस कार्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर प्रत्येक जनमानस की सेवा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।
इस मेगा लीगल सर्विस केम्प के संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री प्रवीण मिश्रा ने बताया कि मेगा लीगल सर्विस कैम्प जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया जिसमें खाद्य विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, यातायात विभाग, महिला पुलिस साईबर काईम, उद्यानिकी विभाग, मछली पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से स्टॉल लगाए गए थे जिसमें कोविड नियमों का पालन करते हुए हितग्राही एवं आमजन उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं खाद्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल से जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार वर्मा एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा स्टॉल में लगाए गए सामानों को कय करके उनकी उन्नति और समाज के प्रति उनके कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दी।
मेगा केम्प विभिन्न विभागों की ओर से हितग्राहियों को कोविड-19 की राहत राशि, ट्राईसिकल, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग बैशाखी मछली जाली, आईस बॉक्स, किताब, पुस्तकें, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अन्त्योदय कार्ड, मुख्य मंत्री पेंशन योजना वृद्ध पेशन योजना एवं अन्य योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीश तथा प्रशासन के अधिकारीगण द्वारा वितरीत किए गए। उक्त शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के तत्वाधान में तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबद राजिम, तिल्दा एवं देवभोग में भी किया गया। जिसमें लगभग 56134 लोगों को एक ही दिन में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मेगा लीगल सर्विस केम्प के माध्यम से प्राप्त हुआ तथा लगभग 25500435/ (दो करोड़ पचपन लाख चार सौ पैतीस रूपये) की सहायता राशि हितग्राहियों को प्राप्त हुई। हजारों की संख्या में वर्चुअल माध्यम से शिविर का लाभ लोगों तक
।

