Sunday, October 18, 2026
छत्तीसगढ़ सरकारराजनीति

राजीव भवन में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने लोगों की समस्यायें सुना धनंजय ठाकुर

 

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर/26 अक्टूबर 2021। मिलिये मंत्री के कार्यक्रम में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रदेश भर से आम, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उसका निराकरण किया।

इस अवसर पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने संवाददाताओं से करते हुये कहा कि आज लगभग 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुये। इसमे स्वेच्छानुदान, ट्रांसफर, वनाधिकार, आवास के बारे में और कई प्रकार के आवेदन प्राप्त हुये। धान खरीदी के लिये बारदाने की कमी को दूर किया जायेगा। इस वर्ष भी जूट कमिश्नर ने मांग के अनुसार बारदानों की पूर्ति को स्वीकृति नही दिया है लेकिन किसानों के बारदानों पुराने बारदानों से खरीदी होगी पिछले वर्ष भी व्यवस्था की गयी इस वर्ष भी कर लिया जायेंगा। वन भैंसा की संस्था बढ़ाने असम से वन भैंसा लाया गया है। समय अनुसार उनकी साथ में  वृद्धि होगी। सिटी बस का परिचालन इसलिए बंद है कि कोरोना काल में  लाकडाउन हो गया आम जनता सिटी बस में आवजाही कम है सिटी बस का खर्चा नही निकल पा रहा है। डीजल का खर्चा भी निकल पाता है। यात्रीयो की कमी भी है। 2018 के बाद बाघो की जनगणना नही हुयी है। बाघों की संख्या में कमी को जो बात कही जा रही है वह 2018 के पहले की है वर्तमान के आंकड़े अभी आये ही नही है। बाघों की जनगणना शुरू की गयी है।  उनकी वृद्धि का प्रयास किया जायेगा। कल कवर्धा गया था। कवर्धा की जनता ने आमंत्रित किया और खुब स्नेह मिला भी। हाथीयों को धान खिलाने की योजना नही एक प्रयोग था कि हाथीयों को धान खिलाया जाये लेकिन बरसात के कारण चारो तरफ हरियाली थी। नया बस स्टैण्ड का संचालन जल्द शुरू हो जायेगा। वन मंत्री मोहम्मद अकबर से कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और छात्र मिलकर तेंदू फल से निर्मित जूस के पेटेण्ड कराने के संबध चर्चा किये। इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।