दो वर्ष बाद देश भर के बाज़ारों में लौटी रौनक – व्यापारियों को बड़े व्यापार की उम्मीद
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
रायपुर/कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही अहोई अष्टमी से शुरू हुए दीपावली पर्व पर इस वर्ष दिल्ली सहित देश भर के बाज़ारों में ग्राहकों की संख्या में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है जिससे देश भर के व्यापारियों को लगता है की पिछले वर्ष के मुक़ाबले इस वर्ष दिवाली त्यौहार ख़रीदी में काफ़ी वृद्धि होगी । ख़ास बात यह है की बाज़ारों में मौटे तौर पर चीनी सामान नदारद है और जिसका स्थान देसी सामान ने ले लिया है । ग्राहक तो माल ख़रीदने से पहले यह पूछ रहे हैं की ख़रीदी किया जाने वाला सामान चीन का तो नहीं है । वर्ष 2019 और 2020 की दिवाली व्यापारियों के लिहाज से बेहद फीकी रही लेकिन इस बार दिवाली त्यौहार से व्यापारियों की बड़ी उम्मीदें हैं । कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा की इस वर्ष की दिवाली विशुद्ध रूप से “ भारतीय दिवाली- लोकल दिवाली“ होगी तथा देश भर में व्यापारी अपने घरों एवं दुकानों में वैदिक रीति से दिवाली पूजन करेंगे और अपने ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे । कैट ने यह भी कहा की जिस तरह से ग्राहक बाज़ारों में आ कर खरीदी कर रहे हैं, वो ई कॉमर्स व्यापार पर एक बड़ा तमाचा है ।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने आज एक संयुक्त वक्तव्य में कहा की दो दिन पहले कैट ने एक सर्वे के आधार पर इस वर्ष चीन को दिवाली त्यौहार पर 50 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान जताया था और जिस प्रकार से देश के सभी राज्यों के बाज़ारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है , उसको देखते हुए यह अनुमान बिलकुल ठीक साबित होगा ।
श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने बताया की कोरोना के बाद ग्राहकों में एक मानसिकता बन गई है की अपने घर में किसी भी आक्समिक विपदा से निबटने के लिए एक बचत कोष होना जरूरी है, इसलिए बाज़ारों में ग्राहक त्यौहार से सम्बंधित वस्तुएं ही खरीद रहे हैं । आम तौर पर एक्स्ट्रा सामान खरीदने से ग्राहक बच रहे हैं । उन्होंने बताया की खास तौर पर मिटटी के दिए, रेडीमेड गारमेंट्स, कपडे, गिफ्ट आइटम्स, एफएमसीजी प्रोडक्ट्स, रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं, सौंदर्य प्रसाधन, कन्फेक्शनरी, मिठाई, घर में साज सज्जा की वस्तुएं, बिजली की लड़ियाँ एवं सजावटी बल्ब, मेहँदी, रंगोली का सामान , बिजली की कंडीलें, हैंडलूम फैब्रिक्स, फर्निशिंग आइटम्स आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं ।
श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने कहा कि इस वर्ष कल धनतेरस के दिन भी देश भर के सराफा व्यापारियों को भी बड़े व्यापार की उम्मीद है । उन्होंने कहा कि कोरोना माहमारी की वजह से देश में लोगो की क्रय छमता में कमी आयी है किन्तु सोने-चाँदी के बढ़ते भाव को देखते हुए इस वर्ष भी बाजारों में भारी निवेश की उम्मीद की जा रही है हमेशा की तरह सोना-चाँदी ही निवेशकों की पहली पसंद ही रहेगा। जिसके लिए सर्राफा बाजारों ने भी पूरी तैयारी की है और हर रेंज में ग्राहकों के लिए वैरायटीज उपलब्ध हैं पिछले वर्ष धनतेरस पर हुयी सोने-चाँदी की बिक्री में इस बार 15 प्रतिशत से 18 प्रतिशत की बढ़ौतरी की उम्मीद है।
धन्यवाद
सुरिन्द्रर सिंह
प्रदेश महामंत्री
7000147979

