श्री गुरु रुद्र कुमार ने सिरसा खुर्द में 1 करोड़ 95 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्राम उद्योग विभाग के मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार लोकार्पण, भूमिपूजन एवं यादव समाज के कार्यक्रम के लिए आज सिरसा खुर्द ग्राम के दौरे पर थे। जहां उन्होंने ग्राम जेवरा सिरसा में ” छत्तीसगढ़ योजना ढीमर समाज भवन” जिसकी लागत राशि 10 लाख रुपये है, का लोकार्पण किया। यहां उन्होंने ढीमर समाज व अन्य ग्रामीण जनों के साथ विशेष चर्चा की और उन्हें आश्वासन दिया कि विकास का यह रथ ऐसे ही चलता रहेगा। इसके बाद उन्होंने ग्राम सिरसा खुर्द के लिए प्रस्थान किया। यहां पर वो देवारी और मातर तिहार के कार्यक्रम पर सम्मिलित हुए और विधिवत पारंपरिक पूजा का हिस्सा बने। उन्होंने गौ माता का तिलक भी किया। ग्राम सिरसा खुर्द में उन्होंने 1 करोड़ 95 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया और वहां के ग्राम वासियों को इन विकास कार्यों के साथ-साथ दीपावली की भी बधाई दी। उन्होंने आगे आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहेगा वह लोगों के बीच में आकर उनकी समस्या का निराकरण कर सकें और उनके दुख एवं सुख सहभागी बनें। क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है जिसे कि वो आमजन की मांगों के अनुरूप उनके हित में करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विकास का कार्य कभी व्यक्तिगत नहीं होता है। आज हमारी टीम और आपके सहयोग से ही इस विकास कार्य को हम अंजाम दे पा रहे हैं। उन्होंने कई स्वेछा अनुदान की घोषणा भी कि जिसमें यादव भवन का जीर्णोरद्धार, शीतला तालाब का सौन्दरीयकरण, समुदायिक भवन, बोरिंग, बाजार चौक में सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्रमांक 16, 17 में पाइप लाइन का विस्तार, वार्ड क्रमांक 13 में सीसी रोड का निर्माण इत्यादि घोषणा की। उन्होंने अपने वक्तव्य में उप स्वास्थ्य केंद्र को भी स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के पश्चात शीघ्र दुरुस्त कराने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि वो जन-जन तक पहुंचे, उनकी समस्याओं को सुलझाएं और ना केवल अपनी विधायक निधि से बल्कि शासन की योजनाओं के माध्यम से भी, जनकल्याणकारी और विकास कार्य को मूर्त रूप दें। कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती पुष्पा यादव, जनपद पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख और अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
::00::
*14वें वित्त आयोग मद से कार्य*
वार्ड क्रमांक 20 में मंच निर्माण 1.50 लाख
वार्ड क्रमांक 09 में मंच निर्माण 1.50 लाख
वार्ड क्रमांक 16 में मंच निर्माण 2.00 लाख
वार्ड क्रमांक 12 में मंच निर्माण कार्य 2.00 लाख
बलवंत भटगांव वार्ड क्रमांक 9 में गली कंक्रीट सीमेंटीकरण 4.84 लाख
वार्ड क्रमांक 01 में गली कंक्रीट सीमेंटीकरण 1.00लाख
भीमा व स्माइल घर तक वार्ड क्रमांक 14 में गली कंक्रीट सीमेंटीकरण 2.30 लाख
वार्ड क्रमांक 14 में गली कंक्रीट सीमेंटीकरण 6.08 लाख
कृष्णा घर के पास वार्ड क्रमांक 13 में गली कंक्रीट सीमेंटीकरण 3.39 लाख
बलवंत भटगांव वार्ड क्रमांक 09 गली कंक्रीट सीमेंटीकरण 1.70 लाख
तिवारी घर के पास वार्ड क्रमांक 11 गली कंक्रीट सीमेंटीकरण 2.50 लाख
बबला निषाद वार्ड क्रमांक 16 कली कंक्रीट सीमेंटीकरण 6.50 लाख
रामू यादव वार्ड क्रमांक 08 गली कंक्रीट सीमेंटीकरण 2.00 लाख
काली मंदिर वार्ड क्रमांक 07 गली कंक्रीट सीमेंटीकरण 5.22 लाख
तोरन डबरी के पास गली कंक्रीट सीमेंटीकरण 1.50 लाख
वार्ड क्रमांक 16 में मंच निर्माण 2.00 लाख
सरस्वती वार्ड क्रमांक 16 में मंच निर्माण 1.50 लाख
सरस्वती शिशु मंदिर के पास नाली निर्माण 3.58 लाख
बाजार चौक में मंच निर्माण कार्य 2.40 लाख
*15वें वित्त आयोग मद से कार्य*
कुम्हार भवन निर्माण 2.00 लाख
शासकीय उचित मूल्य दुकान शेड निर्माण 3.00 लाख
वार्ड क्र. 14 गली सीमेंटीकरण 2.00 लाख
वार्ड क्र. 20 गली सीमेंटीकरण 1.70 लाख
वार्ड क्रमांक 20 में गली सीमेंटीकरण 1.70 लाख
वार्ड क्रमांक 18 पक्का नाली निर्माण 1.00
वार्ड क्रमांक 19 पक्का नाली निर्माण 1.00
वार्ड क्रमांक 19/20 पक्का नाली निर्माण 2.25 लाख
वार्ड क्रमांक 06 गली सीमेंटीकरण 2.00 लाख
वार्ड क्रमांक 9 गली सीमेंटीकरण 2.50 लाख
बाजार चौक सीमेंटीकरण 5.00 लाख
*गौरव पथ निर्माण कार्य*
गौरव पथ निर्माण वार्ड क्रमांक 06, में धर्मेंद्र गायकवाड घर से महावीर 35.00 लाख
गौरव पथ निर्माण वार्ड क्रमांक 19, में उपेंद्र घर से झुमुक देशमुख घर 35.00 लाख
गौरव पथ निर्माण वार्ड क्रमांक 04, हरिओम सार्व घर से गणेश किराना दुकान तक 35.00 लाख
*समग्र विकास निधि मद से कार्य*
समग्र विकास निधि वार्ड 17 मनोज पांडे घर के पास गली सीमेंटीकरण 5.20 लाख
समग्र विकास निधि वार्ड 18 महेंद्र पटेल घर के पास गली सीमेंटीकरण 5.20 लाख
समग्र विकास निधि वार्ड 18 सावित्री घर के पास गली सीमेंटीकरण 5.20 लाख
समग्र विकास निधि वार्ड 18 अरुणा घर के पास गली सीमेंटीकरण 5.20 लाख
*लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कार्य*
बोर खनन कर 06 पंप स्थापना वार्ड क्रमांक 09, 10, 13, 18, 19 एवं हाई स्कूल 06
*स्वच्छ भारत मिशन से कार्य*
सार्वजनिक शौचालय निर्माण 2.90 लाख
*सांसद निधि से कार्य*
वार्ड क्र. 14 गली सीमेंटीकरण 2.00 लाख
वार्ड क्र. 14 गली सीमेंटीकरण 2.00 लाख
वार्ड क्रमांक 14 गली सीमेंटीकरण 2.00 लाख
वार्ड क्रमांक 14 गली सीमेंटीकरण 2.00 लाख
*छत्तीसगढ़ योजना मद से कार्य*
वार्ड क्रमांक 16 गली सीमेंटीकरण 5.20 लाख
वार्ड क्रमांक 14 गली सीमेंटीकरण 5.20 लाख
वार्ड क्रमांक 20 गली सीमेंटीकरण 5.20 लाख
*जिला विकास निधि* वार्ड क्रमांक 09 गली सीमेंटीकरण 3.00 लाख
*पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण* वार्ड क्रमांक 9 में सामुदायिक भवन निर्माण 5.00 लाख

