भूपेश कैबिनेट बैठक 22 को, स्कूल शिक्षा के लिए निर्णायक हो सकता है*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 22 नवंबर को होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है. कैबिनेट में प्रदेश में सभी शैक्षणिक संस्थाओं व स्कूलों को खोलने पर भी विचार किया जा सकता है.
बैठक में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों पर भी चर्चा होगी. राज्य सरकार ने इस साल भी एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया है.
*स्कूलों को खोलने पर भी किया जा सकता विचार*
इसके लिए बारदानों की नियमित आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है. नए बारदाने खरीदने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट में मंजूरी दी जा सकती है, ताकि किसानों को धान बेचने के किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो. बैठक में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के आयोजन के संबंध में भी विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके अलावा अन्य मुद्दों पर बातचीत की जाएगी.

