छत्तीसगढ़ सरकारशिक्षा

स्कूल बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में खुलेगा बालवाड़ी…. प्री स्कूल एजुकेशन के लिए 3-6 साल के बच्चों का होगा एडमिशन…..12 तक होगी मुफ्त पढ़ाई…. मुख्यमंत्री ने एजुकेशन कान्क्लेव में किये ये बड़े ऐलान पढ़िये

Spread the love

रायपुर 14 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर आगामी 10 सालों में शिखर पर पहुंचे….पढ़ाई का स्तर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो और गुणवत्ता युक्त शिक्षा हर बच्चों को मिले…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ में एजुकेशन का विजन 2030 पेश किया। जवाहरलाल नेहरू शिक्षा समागम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस बाबत ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ में प्री स्कूल एजुकेशन के लिए बालवाड़ी खोला जायेगा। बालवाड़ी में 3 साल से लेकर 6 साल तक के बच्चों को स्कूल पूर्व व्यवहारिक और अनौपचारिक शिक्षा दी जाये। 2030 तक प्रदेश में बालवाड़ी स्कूलों का संचालन शुरू हो जायेगा।

आज से राजधानी में जवाहरलाल नेहरू एजुकेशन कॉनक्लेव शुरू हुआ। इस कान्क्लेव में देश के 27 राज्यों के 85 शिक्षाविद और प्रबुद्धजन शिरकत कर रहे हैं। उदघाटन सेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर और सुधार के लिए किये जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कोरोना काल में शिक्षकों की पढ़ाई के क्षेत्र में की गयी उपलब्धियों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद शिक्षकों ने इस बात की भरपूर कोशिश की, बच्चों की पढ़ाई कम से कम प्रभावित हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि

“छत्तीसगढ़ स्कूली शिक्षा 2030 का विजन है इसमें हम चार काम प्रमुख रूप से करेंगे, एक बालवाड़ी जिसमें 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए प्री स्कूल संचालन प्रारंभ किया जाएगा, दूसरा शिक्षा के अधिकार आठवीं तक का है जिसे बढ़ाकर 12वीं तक किया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिलेबस चिन्हित स्कूलों में प्रारंभ करेंगे और व्यवसायिक शिक्षा पर फोकस रहेगा और साथ ही हमारे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों के बेहतर तैयारी के लिए पाठ्य पुस्तक निगम के माध्यम से प्रतियोगी संसार की पुस्तकें अपने लाभांश की राशि से भी छात्रों को उपलब्ध कराएगी तो आज यह अवसर नेहरू जी को याद करने का ना केवल शिक्षा बल्कि आर्थिक क्षेत्र के अधोसंरचना उन्होंने निर्माण की पर आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन बालदिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का शुभारंभ करते हुए छत्तीसगढ़ को स्कूली शिक्षा के विजन डॉक्यूमेंट 2030 के तहत तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की-

1. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की तर्ज पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप विद्यालय संचालित किए जाएंगे।

2. तीन वर्ष से अधिक आयु समूह के छोटे बच्चों के लिए बालवाड़ी का संचालन कर उन्हें पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जाएगी।

3. कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाएगी ताकि बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ साथ किसी विधा विशेष में हुनर अर्जित कर सकें।