भारत की संविधान 26 नवम्बर डॉ. बी. आर. आंबेडकर दिवस
डौन्डी जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
परम आदरणीय
आपको आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे देश का
संविधान – समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता पर आधारित एकता, अखंडता
और लोगों को मानवतावादी, लोकतांत्रिक सोच देने वाली विचारधारा और व्यवहार संसरण है।
विश्व के सबसे बड़े एवं सर्वश्रेष्ठ भारतीय संविधान का निर्माण इसके
मुख्य शिल्पकार एवं संविधान सभा के मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. बाबा
साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के महान विद्वता, त्याग, समर्पण एवं अथक
प्रयास से पूर्ण कर संविधान को दिनांक 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा
को सौंपा गया। इसलिए हम भारतवासी गर्व के साथ “26 नवम्बर को भारत
के संविधान दिवस’ के रूप में मनाते आ रहे है । इस वर्ष भी संविधान
दिवसा मनाया जा रहा है।
इस पुनित अवसर पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति आवश्यक है।
जय भारत जय संविधान
दिनांक – 26.11.2021, दिन – शुक्रवार
समय – संध्या 3.00 बजे से
स्थान – बुनियादी शाला, रंगमंच, बाजार स्थल, डौण्डी आयोजकसर्व आदिवासी समाज, सर्किल-डौण्डी
–

