छत्तीसगढ़ सरकारराष्ट्रीय

स्वच्छ सर्वेक्षण में बीरगांव नगर पालिका निगम ने लहराया लगातार दूसरी बार परचम,, इनोवेशन एंड बेस्ट प्रेक्टिस की श्रेणी में पूर्वी जोन के साथ – साथ पूरे प्रदेश में भी प्रथम स्थान हुआ प्राप्त

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

*रायपुर:-* स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 प्रतियोगिता का परिणाम आवासन एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शनिवार को जारी किया छत्तीसगढ़ जहां पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया , वहीं नगर पालिक निगम बीरगांव को भी इनोवेशन एंड बेस्ट प्रेक्टिस की श्रेणी में पूर्वी जोन के साथ – साथ पूरे प्रदेश में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । देश के सबसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी में आने वाले शहरों को महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया । इसके लिए नगर निगम बीरगांव के तरफ से निगम के आयुक्त श्रीकांत वर्मा एवं स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के नोडल अधिकारी धन्नू लाल देवांगन का नाम चयन किया गया । पूर्व में भी बीरगांव को वर्ष 2018 में जोन दूसरा स्थान एवं वर्ष 2020 में पूर्वी जोन में चौथा स्थान प्राप्त हो चुका है । इसके लिए निगम आयुक्त श्रीकांत वर्मा ने खुशी जाहीर की और बीरगांव की जनता को बधाई दी और कहा कि नगर स्वच्छ भारत मिशन के आने से स्वच्छता के प्रति काफी जागरूक हुए है और स्वच्छता की अच्छी आदतों को अपना रहे है जिस कारण निकाय देश की स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल हो पाया है । इसके लिए निकाय के सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारीयों , कर्मचारियों एवं नगर के समस्त नागरिकों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में बीरगांव को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल करने हेतु सुझाव और सहयोग देते रहने हेतु अपील की गई ।