छत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

जगदलपुर दौरा: सीएम भूपेश बघेल ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात की, फिजियोथेरेपी आन व्हील का शुभारंभ किया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
सीएम भूपेश बघेल बुधवार को जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बघेल सुबह साढ़े 10 बजे हेलीकाप्टर से जगदलपुर के धरमपुरा के लिए रवाना हुए। वहां धरमपुरा क्रमांक एक में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात की और उनके लिए फिजियोथेरेपी आन व्हील का शुभारंभ किया इसके साथ ही वर्किंग वुमेन हास्टल के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए।
सीएम दोपहर 12.20 बजे शासकीय पालिटेक्निक कालेज में नवाचार थिंक बी कार्यक्रम व स्मार्ट क्लास रूम और लैब का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12.50 बजे शासकीय कृषि महाविद्यालय, कुम्हरावंड में कृषि मड़ई में शामिल होंगे और चिराग परियोजना का शुभारंभ करेंगे। बघेल दोपहर 2.50 बजे कुम्हरावंड से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर बाद चार बजे नयापारा में नवीन पत्रकार भवन का भूमिपूजन करने के बाद शाम को रायपुर लौट आएंगे।