ग्रामीण विशेषसामाजिक

सविधान दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया आदिवासी एंप्लॉइज फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा अयोजित कार्यक्रम में अ. ज. जा. आयोग के उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान( राज्यमंत्री दर्जा) ने की शिरकत.

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

ऑल इंडिया आदिवासी एंप्लॉइज फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा सविधान दिवस के उपलक्ष्य में समता समानता धर्मनिपेक्षता सहिष्णुता बंधुत्व शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार व्यवसाय की दिशा में समाज के महिला पुरषों को जागृत कर स्वाभिमान स्वतंत्रता स्वच्छता के साथ सामाजिक चेतना जागृत करने हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार हेतु विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अ. ज. जा. आयोग के उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान ( राज्यमंत्री दर्जा) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद नेताम (पूर्व केंद्रीय मंत्री), नितिन पोटाई (सदस्य अ. ज. जा. आयोग), सोहन पोटाई (अध्यक्ष सर्व आदि. समाज), जीवराखन मराई (अध्यक्ष सर्व आदि. समाज, धमतरी), यू.आर. गंगरेल (अध्यक्ष सर्व आदि. समाज, बालोद), जीवन लाल ठाकुर (अध्यक्ष सर्व आदि. समाज, कांकेर), मानक दरपट्टी(अध्यक्ष, वीर मेला समिति राजाराव पठार) ने शिरकत की । कार्यक्रम की अध्यक्षता बी. एस. रावटे भोलाा नेताम ऑल इंडिया आदिवासी एंप्लॉइज फेडरेशन, छत्तीसगढ़) ने की ।