रायपुर

तुंहर पार्षद तुंहर दुवारी के तहत जन समस्याओं का निदान

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा वार्डवासियों के अनेक समस्याओं को समाधान क लिए नई पहल शुरू की गई है। तुंहर पार्षद तुंहर दुवारी के तहत दानवीर भामाशाह वार्ड नम्बर 26 के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड, परिवार सहायता से सम्बंधित जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों को वार्डवासियों की समस्याओं का शीघ्र नियमानुकूल निदान जनहित में प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
इस शिविर में संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय पहुंचे एवं वार्डवासियों से जनसमस्याएं सुनकर उनका त्वरित निदान जनहित की दृष्टि से करवाने सम्बंधित निगम अधिकारियों को निर्देशित किया. इस दौरान शिविर में रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे भी उपस्थित थे।