Uncategorized

कृतिदेव यहां कृतिदेव यहां कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर (छ.ग.).

Spread the love

रायपुर 18.04.2020 को रायपुर शहर में फैले पीलिया के नियत्रंण के लिये 07 परीक्षण सत्रों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 561 घरों में दस्तक दी गई। भूख ना लगना, कमजोरी और आंखो में पीलेपन की शिकायत वाले 120 शहर वासियों की खोज की गई। इन संभावित मरीजों के रक्त सैम्पल जिला अस्पताल के हमर लैब में भेजा गया है।
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा घरों में पीने के पानी में क्लोरीन की टेबलेट डालने के लिये प्रभावित क्षेत्रों में 2219 टेबलेट का वितरण किया गया है। शहर के परीक्षण सत्रों में घर-घर भ्रमण दौरान पीडित मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 60 मरीजों का उपचार चल रहा है व 63 मरीजों का उपचार उपरांत डिस्चार्ज किया जा चुका है।

अभी तक पानी की जाॅच रिपोर्ट में 34 पेयजल स़्त्रोंतो से सैम्पल लिये गये थे जिसमें से 20 सैम्पल दूषित पाये गये है। रायपुर शहर के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि दूषित पानी के सेवन से बचे। घर में पानी को 20 मिनट उबालकर व स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही क्लोरीन के टेबलेट का उपयोग 20 लिटर पानी में 01 टेबलेट डालकर 30 मिनट बाद उपयोग करें व शर्करा युक्त ताजे फल का उपयोग पीड़ितों को अवश्य किया जाना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मीरा बघेल द्वारा बताया गया कि पीलिया के मरीजों को आराम करने के साथ-साथ ईलाज कराया जाना जरूरी है जिसकी व्यवस्था जिला अस्पताल में की गई है।
डाॅ. सुभाष पाण्डेय संभागीय संयुक्त संचालक, एवं श्री अंशुल थुद्गर शहरी कार्यक्रम प्रबधंक द्वारा परीक्षण सत्र शिवनगर एवं पुरैना निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सभी क्षेत्र के मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पीलिया के मरीजों की लाइन-लिस्ट बनाकर सत्त निगरानी करने के निर्देश दिये गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
जिला रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *