पूरे छत्तीसगढ़ में ओपी जिंदल स्कूल के स्टूडेंट ने किया टॉप.. ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में जिंदल स्कूल के छात्र अमन दास ने प्रथम स्थान हासिल किया

अमन दास का नेशनल लेवल के प्रतियोगिता में चयन..अमन दास ओपी जिंदल स्कूल के कक्षा सातवीं का छात्र है
छत्तीसगढ़ से 800 स्कूलों से लगभग 3 हजार बच्चों ने इस प्रतियोगिता में लिया था हिस्सा जय
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में पावर ग्रिड द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ के कक्षा 7वीं के छात्र अमन दास ने प्रथम स्थान हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ में रायगढ़ और स्कूल को गौरवान्वित किया है।

भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने देश में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान शुरू किया है। विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए देशव्यापी चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो समूहों अर्थात ग्रुप ए (कक्षा 5वीं से 7वीं) और समूह बी (कक्षा 8वीं से 10वीं) में आयोजित की गई।

जिसमें रायगढ़ से ओपी जिंदल स्कूल के स्टूडेंट ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अमन दास कक्षा सातवीं, पवनी मिश्रा कक्षा सातवीं, लक्ष्य नायक कक्षा दसवीं और समीर पटेल कक्षा नौवीं ने अपनी कला प्रदर्शन करते हुए बहुत ही अच्छी चित्र बनायी। और अमन दास ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया जिसे अमन दास को प्रथम पुरस्कार (50000 रुपये) और 3 छात्र को सांत्वना पुरूस्कार (रुपये 7500) मिला दिया गया। सभी ऑप जिंदल स्कूल के छात्र हैं। पूरे छत्तीसगढ़ से 800 स्कूलों से लगभग 3 हजार बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जिसमे ओपी जिंदल स्कूल के बच्चे ने टॉप किया।
