Friday, May 22, 2026
Latest:
रेल्वेस

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ न्युज

रायपुर- 17 दिसंबर, 2021/

आज दिनांक 17 दिसंबर ,2021 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु गूगल मीट के माध्यम से विद्युत परिचालन, यांत्रिक एवं परिचालन विभाग के कर्मचारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां , ऑल राइट सिग्नल का आदान-प्रदान, हॉट एक्सेल का कारण, लक्षण एवं निवारण, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां तथा अग्निशामक यंत्र का प्रदर्शन।

इस संरक्षा सेमिनार में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 42 लोगों ने ऑनलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।