2008 बैच के आईपीएस अधिकारी बने एसएसपी राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ प्रदेश में एसएसपी की संख्या 6 हो गयीं है ।
रायपुर 21 दिसंबर 2021 मंगलवार छत्तीसगढ़ में सीनियर आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन का निर्णय आज राज्य और पुलिस मुख्यालय के मुखिया ने किया इस निर्णय में राज्य सरकार ने वर्ष 2008 बैच के आईपीएस डी श्रवण को सिलेक्शन ग्रेड दे दिया है वर्तमान में श्रवण राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं डी श्रवण को कुछ देर बाद उनके सियार में कुछ पेपर कम होने की वजह से प्रमोशन नहीं दिया गया था इसके पूर्व 2008 बैच के प्रसाद अग्रवाल और पारण माथुर को प्रमोशन दिया जा चुका था पेपर कंप्लीट होने के बाद आज राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश जारी किया ।
डी श्रवण के प्रमोशन के साथ ही अब पूरे प्रदेश में एसएसपी की संख्या 6 हो गई है । वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर , जगदलपुर बिलासपुर , दुर्ग राजनांदगांव और बलोदा बाजार में पुलिस अधीक्षक के रूप में एसएसपी ( DIG ) रैंक के अधिकारी कार्यरत होंगे ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में 2 जिले जगदलपुर और बलोदा बाजार में सबसे सीनियर एसएसपी हैं । जितेंद्र मीणा और दीपक झा का डीआईजी प्रमोशन पहले ही हो चुका है । हालांकि सबसे पहले रायपुर बिलासपुर में कभी-कभी एसएसपी रैंक अधिकारी को जिला पुलिस अधीक्षक का प्रभार दिया जाता था दुर्ग पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा के समय एसएसपी ( DIG Rank ) नियुक्ति का का प्रचलन शुरू हुआ था वर्तमान के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी रायपुर एवं दुर्ग जिलों के एसएसपी पद पर पदस्थ रह चुके हैं ।

