रायपुरसामाजिक

*गुरु घासीदास जयंती एवं शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस 24 दिसंबर को रायपुर में*

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी परिषद पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती एवं शहीद वीर नारायण सिंह जी के शहादत दिवस दिनांक 24 दिसंबर 2021, दिन शुक्रवार को समय अपराह्न 2:00 बजे विज्ञान भवन डॉ सी वी रमन हाल पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर केशरी लाल वर्मा कुलपति पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ,विशेष अतिथि डॉ लक्ष्मण कुमार भारती प्रांताध्यक्ष छग अजाक्स ,आर एन ध्रुव प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ रायपुर, डॉ गिरीश कांत पांडे कुलसचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, अध्यक्षता श्री जीवन लाल सिरदार कार्यकारी अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी परिषद, प्रमुख वक्ता डॉ निस्तर कुजुर एसोसिएट प्रोफेसर समाजशास्त्र, डॉ डी एन खुटे सहायक प्राध्यापक इतिहास पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर होंगे। संगठन के महासचिव रामजी मंडावी द्वारा इस अवसर पर उपस्थिति की अपील किए हैं।