मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के आतिथ्य में मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 137 वां स्थापना दिवस

छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 29 दिसम्बर 2021,

 पुरे भारत वर्ष में कांग्रेस कार्यकताओं के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। इसी कड़ी में ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के तत्वाधान में मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के क्षेत्रीय कार्यालय आरंग में बड़े ही उत्साह के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया रहे।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत वर्ष को अंग्रेजो से आजाद कराना था। देश को आजाद कराने के लिये लाखों कांग्रेस कार्यकताओं ने अपना बलिदान दिया है और तब कहीं जा कर इस देश को आजादी मिली है।
देश की आजादी में कांग्रेेस की भूमिका को भूलाया नहीं जा सकता तथा कांग्रेस के बिना भारत की आजादी का इतिहास अधूरा ही रहेगा। उस समय कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी थी जिन्होंने अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ी है तथा कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता इस लड़ाई में शहीद होकर देश को आजादी दिलाने में अपना योगदान दी। आज का दिन शहीद कार्यकर्ताओं को याद करने का दिन है, नमन करने का दिन है। कांग्रेस पार्टी एक धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसके बदौलत हमारा भारत देश विश्व में एक अलग ही पहचान बनाये हुए हैं।
लेकिन बीते कुछ वर्षो में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा इस देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटने का काम किया जा रहा है। समाज को बांटने का काम किया है। युवाओं के मन में जहर घोलने का काम किया जा रहा है, जो हमारे देश के लिये बहुत ही घातक साबित होने वाला है।
इसके लिये पूरा भाजपा की मोदी सरकार जिम्मेदार है। आज भारत केे पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू को भाजपा के लोग बुरा भला कहते थकते नहीं है।
मोदी सरकार,उन्हीं के बनाएं नौरत्न कम्पनी ( जो भारत का आत्म गौरव है ) को बेच-बेच कर खा रही हैं और देश में युवाओं के रोजगार के साधन को खत्म किया जा रहा है। देश को पूंजीपतियों के हाथों में बेचने का काम ये मोदी सरकार कर रही है। ये वही भाजपा आरएसएस है, जिन्होंने ने अंग्रेजों की मुखबिरी करने का ठेका ले रखा था और देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वालों को पड़कवाने का काम करती थी।
आगे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वजूद को कोई मिटा नही सकता।
कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिये समर्पित भाव से पार्टी व देश के लिये काम करता है।
आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और भी मजबूती के साथ उभर कर आएगी तथा देश का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के साथों में ही मजबुत व सुरक्षित रह पाएगी।
उक्त स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उधोराम वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस, देवनाथ साहू उपाध्यक्ष किसान प्रदेश कांग्रेस,भूषण साहू जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग रायपुर, के.के.चन्द्राकर जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण, रेखराम पात्रे संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस रायपुर, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिक परिषद आरंग, खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, ओम प्रकाश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत मंदिर हसौद, आजूराम वंशे अध्यक्ष नगर पंचायत समोदा, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा आरंग, दिनेश ठाकुर पूर्व ज.पं अध्यक्ष, गौरव चन्द्रकार,भगवती धुरंधर,शिवकुमार साहू,देवचरण साहू,चन्द्रकला साहू पूर्व न.पं.अध्यक्ष, रामचंद्र वर्मा, सी.एल.रात्रे, डॉ.नंदकुमार कोशले,बृजलाल यादव,कुबेर वर्मा,पवन कुमार धीवर,यादराम साहू,पूनमचंद साहू, चन्द्रहास साहू, जनक राम साहू, मंगलमूर्ति अग्रवाल, दीपक चन्द्रकार,सूरज सोनकर,खिलावन निषाद, समीर गोरी, शरद गुप्ता, गौरी बाई देवांगन, राममोहन लोधी, गुड्डा शर्मा, राजेश्वरी साहू, उपेन्द्र साहू, भरत लोधी, हिरामन साहू, रूपेन्द्र हिरवानी, लीलाराम साहू, अवध लोधी, जीवनलाल वर्मा, प्रेम निषाद, बसंती साहू, प्रीति मिश्रा, ललित गायकवाड़, सजल चन्द्राकर, प्रेेम शंकर यदु, सूरज कोसले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।