महापौर श्री एजाज ढेबर ने सर्वोदय नगर में नई सीसी रोड एवं नाली शीघ्र बनाने 19 लाख रू. के नये विकास कार्य हेतु भूमिपूजन किया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री पंकज शर्मा, नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री ज्ञानेष शर्मा, जोन 10 अध्यक्ष श्री आकाष दीप शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री नवीन चंद्राकर, जोन 10 कमिष्नर श्री दिनेष कोसरिया, कार्यपालन अभियंता श्री षिबूलाल पटेल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 के तहत आने वाले ले. अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के सर्वोदय नगर क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम आवागमन प्रदान करने नई सीसी रोड एवं गंदे पानी के सुगम निकास के प्रबंधन हेतु नई नालियों के निर्माण के कार्य हेतु 14 वें वित्त आयोग मद राषि से 19 लाख रू. की स्वीकृत लागत से विकास के नये कार्यो को श्रीफल फोड़कर कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए उनका कार्यारंभ किया।
महापौर श्री एजाज ढेबर ने भूमिपूजन करते हुए जोन 10 के जोन कमिष्नर श्री दिनेष कोसरिया, कार्यपालन अभियंता श्री षिबूलाल पटेल को सर्वोदय नगर में स्वीकृति अनुसार तत्काल नई सीसी रोड एवं नालियों के निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाते हुए शीघ्र तय समय सीमा के भीतर सतत माॅनिटरिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय गुणवत्ता बनाये रखकर विकास के नये कार्य को जनहित में जनसुविधा हेतु प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने निर्देषित किया। वार्ड 56 पार्षद एवं जोन 10 अध्यक्ष श्री आकाष दीप शर्मा ने वार्ड के सर्वोदय नगर में नई सीसी रोड एवं नाली का निर्माण व विकास कार्य प्रारंभ करवाने पर वार्ड 56 के रहवासियों की ओर से नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री पंकज शर्मा, लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री ज्ञानेष शर्मा को हार्दिक धन्यवाद दिया।

