छत्तीसगढ़सामाजिक

अजा,अजजा वर्ग के पदोन्नति में आरक्षण की निर्णायक लड़ाई में पूरे समाज को सम्मिलित होने हेतु चर्चा बैठक आज*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभाग सहित शिक्षा विभाग में शिक्षक से प्रधान पाठक पद पर 40000 पदों के लिए पदोन्नति किया जा रहा है। जिसमें 18000 पद आरक्षण रोस्टर के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से भरा जावे या हाईकोर्ट के फैसला आने तक पदोन्नति के पदों को सुरक्षित रखा जावे। इससे समाज को भारी नुकसान होने वाला है एक तो हमारे वर्ग के शिक्षक पदोन्नति से वंचित हो जाएंगे दूसरा यदि इस 18000 पद में सामान्य वर्ग के लोग भर गए तो आदिवासी समाज के हजारों युवा जो शिक्षक बनते वंचित हो जाएंगे।
पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर का पालन किए जाने हेतु लगातार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ संघ द्वारा 12 जनवरी 2022 को महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय शिक्षा मंत्री, माननीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष, माननीय मुख्य सचिव छत्तीसगढ़, माननीय सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, माननीय प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित किए थे। साथ ही सभी जिलों में कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारियों के माध्यम से भी 19 जनवरी 2022 को ज्ञापन सौंपा गया।दिनांक 20 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाकर भी शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया। लेकिन सरकार के तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं हो रहा है।
शासन के इस बेरुखी रवैया से समाज आक्रोशित है और आंदोलित है। अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ सबको साथ लेकर निकट भविष्य में बड़ी लड़ाई लड़ेगी। इस हेतु *सर्व आदिवासी समाज* से अगारिया,बैगा,भैना,भारिया भूमिया, भुइंहर भूमिया, भूमिया, भारिया,पालीहा, पंडो,भट्ट्रा
भील, भिलाला, बरेला, पटेलिया,भील मीना,भुंजिया,बयार, बयार,भिंजवार,बिरहुल, बिरहोर,डामोर, डमरिया,धनवार,गदबा, गदबा,गोंड़, अरख, अर्रख, अगरिया, असुर, बदी मारिया, बड़ा मारिया, भटोला, भीम, भूता, कोइलभुट्टा, कोलिभुती, भर, बिसनहोर मारिया, छोटा मारिया, डांडिया मारिया, धुर्वा, धोबा, धुलिया, दोरला, गिकी, गट्टा, गट्टा, गट्टा, गीता, गोंड, गौरी हिल मारिया, कंदरा, कालंगा, खटोला, कोइरा, कोयरा, खिरवार, कुचारा, कुचा मारिया, कुचकी मारिया, माडिया, मारिया, मैना, मनेवर, मोगिया, मोगिया, मंधिया, मुडिया, मुरिया, नगरची, नागवंशी, ओझा, राज गोंड, ‘सोनझरी, झरेका, थटिया, थोडा, वेड मारिया, वेड मारिया, दारोई,हल्बा, हल्बी,कमार,कारकू,क्वार, कंवर, कौर,चेरवा, राठिया, तंवर, छत्री,खैरवार, कोंडर,खारीया,कोंध, खोंड, कंध,कोल,कोलम,कोरकू, बोपची, मौसी, निहार, नाहुल, बौंडी, बोंडेया,कोरवा, कोडकू,माझी,माझवार,मावासी,मुंडा,नागेशिया, नगेशिया,उरांव, धनका,धनगढ़,पाओ,क्षमा, पथरी, सरोती,पारधी, बहेलिया, बहेलिया, चिता पारधी, लंगोली पारधी, फाँस पारधी, शिकारी, तकनार, टाकिया (एक) बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, रायगढ़, जशपुरनगर, सर्गुजा और कोरिया जिले; (ii) कटघोरा, पाल, कार्तिक, पालम कोरबा जिले की तहसीलें (iii) बिलासपुर जिले की बिलासपुर, पेंड्रा, कोटा और तखतपुर तहसील; (iv) दुर्ग जिले की दुर्ग, पाटन, गौंडरदेही, धमधा, बालोद, गुरूर और डौंडीलोहारा तहसील; (v) चौकी, मानपुर और मोहला राजस्व। राजनांदगांव जिले के निरीक्षक मंडल (vi) महासमुंद, महासमुंद जिले की सरायपाली और बसना तहसील; (vii) बिंद्रा-नवागढ़ राजिम और रायपुर जिले की देवभोग तहसील; और (viii) धमतरी, धमतरी, कुरुद और सिहावा तहसील।परजा,सहरिया, सहरिया,सेहरिया, सेहरिया, सोसिया, सोर,सौंटा, सौंटा,सौर,सवर, सवर
सोन्र एवं *सर्व अनुसूचित जाति समाज* से औधेलिया,बागरी, बागड़ी, बहना, बहाना,बलाही, बलाई,बांछड़ा,बराहर, बसोड़,बरगंूडा, बसोर, बरूड़, बंसोर, बंसोड़ी, बांसफोर, बसार, बेडि़या,बेलदार, सुनकर,भंगी, मेहतर, बाल्मिकी, लालबेगी, धरकर,भानुमती,चडार,चमार, चमारी, बेरवा, भांबी, जाटव, मोची, रेगर, नोना, रोहीदास, रामनामी, सतनामी, सूर्यवंशी, सूर्यरामनामी, अहिरवार, चमार, मागन, रैदास,चिडार,चिकवा, चिकवी, चितार,दहैत, दहायत, दाहत, देवार,धानुक,ढेड़, ढेर,डोहोर,डोम, डूमार, डोमे, डोमार, डोरिस, गांड़ा, गांड़ी, घासी, घसिया, होलिया, कन्जर,कतिया, पथरिया,खाटक,कोली, कोरी,खंगार, कनेरा, मिर्धा,कुचबंधिया,महार, मेहरा, मेहर,मांग, मांगगरोड़ी, मांगगारूड़ी, दंखनीमांग, मांगमहासी, मदारी, गारूड़ी, राधेमांग, मेघवाल,मोधिया,मुसखान,नट, कालबेलिया, सपेरा, नवदिगार, कुबुतर,पासी, रूज्झार,सांसी, सांसिया,सिलावट,झमराल, तूरी समाज के प्रमुखों से चर्चा हेतु संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जावेगी।
इस हेतु अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ की अति महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक दिनांक 22 जनवरी 2022, दिन- शनिवार समय-संध्या 5:30 बजे से संध्या 7.00 बजे तक संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई है।प्रांतीय महासचिव श्री मोहनलाल कोमरे द्वारा बैठक में सभी प्रांतीय पदाधिकारी, सदस्यगण, जिला अध्यक्ष गण/ महासचिव, प्रतिनिधि अनिवार्य उपस्थिति की अपील किए हैं।