मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी के समिति एवं रहवासियों ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
स्थानीय पार्षद घनश्याम ने किया ध्वजारोहण, कालोनी के समस्याओं से हुए अवगत

रायपुर। सोनडोंगरी स्थित मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलोनी के रहवासियों ने पर्व की तैयारी बड़े जोर शोर की। वहीं ध्वजारोहण के लिए स्थानीय विधायक को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन स्वास्थ्यगत कारणों की वजह से वह इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके। जिससे पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड नंबर 2 के पार्षद घनश्याम क्षत्री ने ध्वजारोहण कर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं कॉलोनी के रहवासियों ने कॉलोनी के समस्याओं को लेकर पार्षद को एक मांग पत्र भी सौंपा। जिसे पार्षद ने हर समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया है। वहीं एनसीसी के ग्रुप ने ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों को संविधान के पालन करने का शपथ दिलाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का लिए आनंद
इस दौरान कॉलोनी के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिससे बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति गानों में नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं बच्चों व बुजुर्गों का भी शॉल, श्रीफल व शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
मीडियाकर्मी कॉलोनी परिसर सोनडोंगरी में प्रथम वर्ष गणतंत्र दिवस को सफल बनाने में अध्यक्ष संजीव सिन्हा, संरक्षक राजशेखर, कोषाध्यक्ष मदन बघेल, कार्यकारी अध्यक्ष अरूण बागड़े, संयुक्त सचिव प्रवीण सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष राजपूत, महासचिव पीएन लक्की सहित सदस्य राजीव तिवारी, धनराज रंगगारी व सभी कॉलोनी वासियों का सहयोग रहा।

