रायपुरव्यापार

कैट सी.जी. चैप्टर ने माननीय श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, को स्वामी विवेकानंद विमानतल से सम्बधित सुझाव का ज्ञापन सौपा

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि आज कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी के नेतृत्व में कैट सी.जी. चैप्टर का एक प्रतिनिधी मंड़ल ने माननीय श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी,केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, से मुलाकात कर स्वामी विवेकानंद विमानतल से सम्बधित सुझाव का ज्ञापन सौपां।

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने माननीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि स्वामी विवेकानंद विमानतल से प्रति दिन 55 से 60 उड़ानों का आवागमन होता था, कोविड के कारण कुछ कम हुआ है किंतु पुनः कोविड के पहले वाली स्थिति बनती जा रही है, निकट भविष्य में पूर्व की भाँति प्रति माह कुल 1,30,000 से 1,50,000 हवाई यात्रियों का आवागमन प्रारम्भ हो जायेगा। विमानतल से सम्बधित कैट सी.जी. चैप्टर का सुझाव जो निम्नानुसार हैः-

1. अम्बिकापुर को उड़ान योजना के तहत विकसीत किया जा सकता है, जिससे छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अम्बिकापुर से राज्य के अंदर ही हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ जायेगी ।

2. रायपुर से जयपुर, बनारस, सूरत एवं अमृतसर के लिये उड़ान प्रारम्भ करने की माँग लम्बे समय से की जा रही है। कृपया इसे शीघ्र ही प्रारम्भ करवाने का कष्ट करें।
3. रायपुर से गुना दिल्ली एवं दिल्ली से गुना रायपुर हवाई सेवा प्रांरभ की जाए। अशोक नगर में बहुत ही भव्य जैन समाज का मंदिर है। तथा अशोक नगर जिलें में श्री आनन्दपुर मे एक भव्य तीर्थस्थल धाम है जहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए जाते है।
4. रायपुर एयरपोर्ट में DSMD ( सुरक्षा जाँच) मशीन केवल 3 है, इसलिये सुरक्षा जाँच में समय ज़्यादा लगता है. जिससे यात्रियों और विमानन कम्पनी के बीच आये दिन विवाद होते है।
5. दो तीन वर्ष पूर्व रायपुर विमानतल में रात्रि में विमान को पार्क करने हेतु FREE PARKING प्रारम्भ करने की योजना थी, जिसे अविलम्ब प्रारम्भ किया जाना चाहिये। जिससे विमानन कर्मियों के रायपुर में विश्राम करने से होटल एवं ट्रैवल एजेंट वालों को व्यवसाय मिलेगा, साथ ही साथ विमानों के रखरखाव वाली टीम भी रायपुर में स्थायी रूप से रहेगी और यात्रियों को सुबह सुबह दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद की ड़ान भी किफ़ायती किराये में मिल जायेगी।
6. रायपुर विमानतल से प्रस्थान करने वाले यात्रियों को 500/- रुपया UFD (USER DEVELOPMENT FEE) देना होता है, जबकि भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद, इंदोर जैसे बहुत से एयरपोर्ट में ये शुल्क नहीं लगता, कृपया UFD शुल्क हटाने का कष्ट करें।
7. आगमन कक्ष में कई बार दो तीन उड़ान एक साथ आने के कारण केवल दो कन्वेयर बेल्ट होने से यात्रियों को असुविधा होती है. अतः कन्वेयर बेल्ट कम से कम 5 करने की कृपा करें.।
8. रायपुर विमानतल में यात्रियों को छोड़ने और लेने आने वाले लोगों के लिये जिसमें बच्चे, महिलायें और वरिष्ठ नागरिक होते है. उनके लिये COMMON WASHROOM होना आवश्यक है. जो आगमन और निर्गम के पास होना चाहिये।
9. रायपुर सेंट्रली लोकेटेड होने के कारण पूरे भारत में दो घंटे के अंदर कोई भी मटेरियल रायपुर से पहुँच जाता है और उतने ही समय में आ भी जाता है, अतः कार्गो हब की स्थापना अत्यंत ही आवश्यक है, रायपुर से फल, सब्ज़ियाँ, फूल, इत्यादि दूसरे शहरों को भेजा जाता है तथा एयर कार्गो के द्वारा रोज़ाना 20 से 25 टन मटेरियल जिसमें दवाइयाँ, विदेशी फल, मशीनों के पार्ट्स इत्यादि बहुत सी चीजें रायपुर में आती है। अतः रायपुर में कार्गो हब बनाये जाने की अत्यंत आवश्यकता है।
10 बिलासपुर के चक्करभाटा विमानतल में वाँच ऑवर बढ़ाने की आवश्यकता है तथा अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे अलाइयन्स एयर के अतिरिक्त दूसरी विमानन कम्पनियाँ भी अपना संचालन प्रारम्भ कर सके।
11 स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर को INTERNATIONAL AIRPORT घोषित किया जाना चाहिये, क्योंकि यहाँ International Flight के आवागमन के सभी मापदंड उपलब्ध है. बहुत जल्द नया । ATC TOWER भी बनकर तैयार हो चुका है।तथा रायपुर से थाईलेंड, दुबई एवं सिगापुर के लिये यात्रियों की संख्या भी बहुत ज़्यादा है जिससे विमानन कम्पनियों को परिचालन प्रारम्भ करने में आसानी होगी।
माननीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी ने ज्ञापन का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया और कैट सी.जी. चैप्टर को सकरात्मक आश्वासन दिया।
माननीय मंत्री जी से मुलाकात में कैट सी.जी. चैप्टर के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे :- जितेन्द्र दोशी, विक्रम िंसंहदेव, अजय अग्रवाल, भरत जैन, बलराम आहूजा, प्रीतपाल बग्गा, जयराम कुकरेजा, नाथूराम धनवानी, नरेश चंदानी, विजय जैन एवं चन्द्रकांत लुंकड़ आदि।