रायपुरव्यापार

कैट सी.जी. चैप्टर ने “व्यापारी संवाद“ राष्ट्रीय अभियान के तहत रायपुर होलसेल स्टेशनरी एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ पेपर ट्रेडर्स एसोसियेशन एवं छत्तीसगढ़ टॉयज विक्रेता संघ के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत हुए

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि आज “व्यापारी संवाद“ राष्ट्रीय अभियान के तहत कैट सी.जी. चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन एवं प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह के नेतृत्व में कैट टीम का एक प्रतिनिधी मंडल ने रायपुर होलसेल स्टेशनरी एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ पेपर ट्रेडर्स एसोसियेशन एवं छत्तीसगढ़ टॉयज विक्रेता संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात कर व्यापार में आ रही समस्याओं से अवगत हुए।

कैट सी.जी. चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन एवं प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह ने कहा कि “व्यापारी संवाद“ राष्ट्रीय अभियान के तहत रायपुर होलसेल स्टेशनरी एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ पेपर ट्रेडर्स एसोसियेशन एवं छत्तीसगढ़ टॉयज विक्रेता संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात किया। एसोसियेशनो के पदाधिकारियों ने व्यापार में आ रही समस्याओं से टीम कैट को अवगत कराया। जो निम्नानुसार है :-

1. स्टेशनरी में जीएसटी दर अलग-अलग है। जिससे व्यापारियों को परेशानी होती है।
जीएसटी दर में एक समान होना चाहिए। जिससे व्यापार करने में सुगमता हो।

2. जीएसटी में बहुत जटीलता हैं, जिसका सरलीकरण किया जाना चाहिए।

3. 1 जनवरी 2021 के पूर्व निर्मित खिलौनों के विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबन्ध लगया गया
था। जिसे शिथिल करते हुए व्यापारियों पर कार्यवाही न की जाए।

4. पेपर एवं पेपर बोर्ड से निर्मित उत्पादकों का जीएसटी दर 12 प्रतिशत एवं 18 प्रतिशत है।
जिसे घटाकर 12 प्रतिशत किया जाएं ।

5. विक्रेता द्वारा समय पर जीएसटी रिर्टन नहीं भरने पर क्रेता को जीएसटी इनपुट क्रेडिट नहीं
मिल पाता हैं जिससे क्रेता के ऊपर ब्याज सहित अतिरिक्त जीएसटी का भार आता है।
जिसका समाधान निकालना अति आवश्यक है।

श्री जैन एवं श्री सिंह ने बताया कि “व्यापारी संवाद“ राष्ट्रीय अभियान तहत रायपुर होलसेल स्टेशनरी एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ पेपर ट्रेडर्स एसोसियेशन एवं छत्तीसगढ़ टॉयज विक्रेता संघ के व्यापारियों को व्यापार में आ रही समस्याओं को शीघ्र ही संबधित मंत्रालय एवं विभाग को अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण एवं सुझाव कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा दिया जायेगा।

व्यापारी संवाद में रायपुर होलसेल स्टेशनरी एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ पेपर ट्रेडर्स एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ टॉयज विक्रेता संघ के पदाधिकारी एवं कैट सी.जी. चैप्टर के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे :- परमानन्द जैन, सुरिन्द्र सिंह, भरत जैन, नरेश कुमार पाटनी, जयराम कुकरेजा, राकेश अग्रवाल, अवनीत सिंह, गोविन्द चिमनानी, भरत माखीजा, गिरधर छुगानी, रवि हिरवानी, विजय जीवन, पवन मंशानी, घनश्याम माखीजा, मनीष वर्मा, विकास अग्रवाल, कुमार रंगवानी, अजय वाधवानी, सौरभ अग्रवाल, नीरज मेघानी, प्रकाश गर्ग, शिवकुमार रूंगटा एवं शैलेन्द्र सुखीजा आदि ।
धन्यवाद